×

6.14 करोड़ की लागत से निखरेगा झीलो का स्वरूप


पिछोला सहित कई झीलों के चारो तरफ लगेंगी सीमेंट टाइल्स

 


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल ने किया कार्य का शुभारंभ

उदयपुर 8 अप्रैल 2023। नगर निगम उदयपुर द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत 6.14 करोड़ की लागत से शहर की प्रमुख झीलों के पास सीमेंट टाइल्स लगाने का कार्य का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल एवं निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन द्वारा किया गया।

नगर निगम निर्माण समिति सदस्य मनोहर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को उदयपुर शहर की पिछोला, रंग सागर, स्वरूप सागर, दूध तलाई आदि जिलों के चारों तरफ अमृत योजना के अंतर्गत 6.14 करोड़ की लागत से सीमेंट टाइल्स लगाने का कार्य का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल एवं निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन के हाथों अंबामाता नई पुलिया के पास करवाया गया। झीलों के चारों तरफ सीमेंट टाइल्स लगने के बाद यहां की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी। वर्तमान में कई स्थानों पर समुचित रोड नहीं होने के अभाव में पर्यटक झीलों के किनारे पैदल भ्रमण नहीं कर पाते है।

इसी को लेकर नगर निगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत शहर की झीलों के समीप सीमेंट टाइल्स लगवाने का कार्य प्रारंभ करवाया गया है।

समिति अध्यक्ष जैन के अनुसार उद्घाटन अवसर पर उद्घाटनकर्ता कैलाश मेघवाल ने नगर निगम का धन्यवाद देते हुए कहा कि निगम द्वारा उदयपुर शहर के विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

उदयपुर आने वाले पर्यटक शहर की सुंदरता को लेकर अब अभुभित हो रहे हैं। यह शहर पर्यटकों का शहर है। पर्यटकों को आकर्षित करने में नगर निगम द्वारा कोई भी कमी नहीं रखी जा रही है। इस हेतु निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन बधाई के पात्र हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में निर्माण समिति सदस्य एवं गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, विरासत संरक्षण समिति अध्यक्ष मदन दवे, आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेंद्र भगोरा, पार्षद डॉ शिल्पा पामेचा, समाजसेवी राजेश वैष्णव, बलवीर सिंह दिगपाल, शंकर खटीक, अमृत मेघवाल निगम सहायक अभियंता सुनील प्रजापत, कनिष्ठ अभियंता राजकुमार राजू भी उपस्थित रहे।