×

पेट्रोल 115.65 रुपए और डीजल 106.80 रुपए प्रति लीटरअक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ रही महंगाई

32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को भी उदयपुर में पेट्रोल 115.65 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल भी 37 पैसे बढ़कर 106.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार

देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और मध्यप्रदेश में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं डीजल की बात करें तो राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।