उदयपुर में 24 घंटे में 4 इंच बारिश, प्रदूषण स्तर हुआ कम
पांच दिन पहले राज्य में सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल था उदयपुर
Nov 20, 2021, 13:58 IST
आज एक्यूआई लेवल 77 पर दर्ज , रेड से ग्रीन ज़ोन में हुआ शामिल
झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो सबसे ज्यादा 4 इंच (100mm) बारिश उदयपुर शहर में दर्ज हुई है। भले ही तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी हो, बारिश ने उदयपुर शहर की आबोहवा को शुद्ध और साफ कर दिया है।
उदयपुर कुछ दिन पहले तक प्रदूषित शहरों में शामिल होने के साथ रेड ज़ोन में आता था, लेकिन अब उदयपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लेवल 200 से भी नीचे चला गया है। 14 नवंबर को उदयपुर में 351 एक्यूआई दर्ज हुआ था और बढ़ते बढ़ते 300 के आस पास बना हुआ था। उदयपुर में आज एक्यूआई लेवल 77 पर दर्ज हुआ, जो ग्रीन ज़ोन में आता है।
जानिए नवंबर में क्या रहा एक्यूआई लेवल
| 1 नवंबर | 124 |
| 2 नवंबर | 138 |
| 3 नवंबर | 148 |
| 4 नवंबर | 315 |
| 5 नवंबर | 273 |
| 6 नवंबर | 233 |
| 7 नवंबर | 203 |
| 8 नवंबर | 154 |
| 9 नवंबर | 123 |
| 10 नवंबर | 135 |
| 11 नवंबर | 124 |
| 12 नवंबर | 191 |
| 13 नवंबर | 314 |
| 14 नवंबर | 351 |
| 15 नवंबर | 348 |
| 16 नवंबर | 304 |
| 17 नवंबर | 294 |
| 18 नवंबर | 276 |
| 19 नवंबर | 100 |
| 20 नवंबर | 77 |