×

नागानगरी में मकान की तीन छतों को किया पंचर

अवैध निर्माण पर नगर निगम की लगातार दुसरे दिन कार्यवाही

 

उदयपुर 2 फरवरी 2023। अवैध निर्माण पर नगर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी कार्यवाही का दौर जारी रहा। आज नागानगरी क्षेत्र में अमराई घाट के नजदीक एक पांच मंजिला पर कार्रवाई करते हुए मकान की तीन छतों को पंचर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार उक्त मकान अब्दुल रज्जाक नामक व्यक्ति का है। उक्त व्यक्ति द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है की उदय कोठी होटल के रेस्टोरेंट के व्यू के बीच में उनका मकान आ रहा था। इस वजह से राजनीतिक दबाव के चलते उसका मकान पंचर किया गया है पूर्व में भी उदय कोठी द्वारा उसको हिदायत दी गई थी कि मकान मत बनाओ वरना पूरा तुड़वा दिया जाएगा। 

जब नगर निगम मकान की छत पंचर करने का काम कर रही थी तभी उदय कोठी में भी निर्माण कार्य जारी था नगर निगम के कर्मचारियों की यह अनदेखी आश्चर्य में डालने का काम जरूर कर रही है। अवैध निर्माण वाले मकान की छत से जब नजारा देखा गया तब उदय कोठी पर कुछ समय निर्माण कार्य जारी था।