×

राजसमंद-20 फ़रवरी 2024 की प्रमुख खबरे  

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 
 

News-किसान गोष्ठी आयोजित

कृषि विज्ञान केन्द्र, राजसमन्द द्वारा आयोजित एवं राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किसान गोष्ठी का आयोजन आज 20 फरवरी 2024, मंगलवार को रखा गया। जिसमें 52 किसान व किसान महिलाओं ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. पी. सी. रेगर ने सभी किसान भाईयों एवं महिलाओं तथा कार्यक्रम में पधारे हुऐ अतिथीयों का स्वागत किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. मुकेश सहगल, प्रधान वैज्ञानिक, राष्ट्रीय समेकित नाशी जीव प्रबंधन अनुसंधान केन्द्र, नई दिल्ली व नाॅडल ऑफिसर (जनजाति उपयोजना) ने नांशी जीवों के प्रबंधन के लिए समेकित प्रबंधन में यलो स्टीकी ट्रेप, नीम क्रनेल सीड का छीडकाव, बायो ऐजेन्ट व बिजोपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। 

साथ ही विशिष्ट अतिथि डाॅ. पी.एन. मीणा वरिष्ठ वैज्ञानिक, राष्ट्रीय समेकित नाशी जीव प्रबंधन अनुसंधान केन्द्र, नई दिल्ली ने किटों व चुहों से फसल को बचाने के समेकित प्रबंधन के बारे में बताया।

कार्यकृम का संचालन केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा. मनी राम ने किया तथा कृषि की नवीन तकनिकों के बारे में बताया। केन्द्र के तकनीकी सहायक, कृषि रामकिशोर यादव ने कार्यक्रम के दौरान सभी किसानो को प्रदर्शन ईकाइयों एवं बीज उत्पादन फार्म का भ्रमण भी करवाया गया एवं तकनीकी सहायक, कृषि गंगा राम ने कार्यक्रम के अंत में सभी किसानो व अतिथीयों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थीयों को कृषि आदान भी वितरीत किये गये।