×

स्वरुप सागर पर चली चादर, अब फतेहसागर की बारी

फतहसागर में मदार नहर के ज़रिये पानी की लगातार आवक जारी है 

 

उदयपुर 21 नवंबर 2021। पिछोला झील में सीसारमा नहर से पानी की आवक बनी रहने पर झील पर बने स्वरूप सागर बांध शनिवार देर रात छलक गया। पहली बार सर्दियो के मौसम में स्वरूप सागर पर चादर चली है। इस साल तीसरी बार पिछोला झील लबालब हुई है। छह माह पहले जहाँ ताऊ ते तूफान के बाद मानसून सीज़न और अब मावठ में दो दिन तक लगातार बारिश के कारण पिछोला झील लबालब हुई। पिछोला झील के स्वरूप सागर बांध पर चादर चल रही है। 

वहीँ बड़ा मदार और छोटा मदार के छलकने से मदर नहर के ज़रिये फतेहसागर झील में पानी की आवक बनी हुई है। यदि लगातार आवक बनी रही है तो फतहसागर के गेट भी खोले जा सकते है। उदयसागर बांध पर पहले ही 5-5 फिट के गेट खोले जा चुके है। उदयसागर का पानी वल्लभनगर बांध में जा रहा है। 

सीसारमा नदी से पानी की आवक बनी रही तो आगामी 4-5 दिनों तक स्वरुप सागर पर चादर चलने का क्रम जारी रह सकता है।