×

उदयपुर में दिन का तापमान बढ़ा, फतहसागर पर दिखा लॉकडाउन सा नज़ारा 

मार्च में मध्य में ही बनने लगे मई-जून जैसे हालात

 

उदयपुर में दिन का अधिकतम का तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंचा

उदयपुर 17 मार्च 2022। झीलों की नगरी में मार्च के मध्य में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। उदयपुर में दिन का अधिकतम का तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंच गया हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री के पार है। गर्मी के तीखी तेवर देखने के साथ ही आमजन की दिनचर्या में बदलाव आने लगा हैं। हालांकि अल सुबह हल्की ठंडक का असर बरकरार हैं। 

फतहसागर पर दिखा लॉकडाउन सा नज़ारा

वहीं उदयपुर में अपनी सुंदरता के लिए जाने वाली फतहसागर झील पर गर्मी होने के कारण पर्यटक नहीं दिखाए दिए। आज झील किनारे और पाल पर सन्नाटा पसरा हुआ था। दोपहर के समय सूनी पड़ी फतहसागर के किनारे एक बार फिर लॉकडाउन सा नज़र आने लगा। वहीँ शहर में दिन में तेज धूप चुभने लगी हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार इस बार पारा 50 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस सीजन में तेज हवाएं, धूलभरी आंधियां चलती हैं। इससे तापमान स्थिर रहता हैं। 

मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान और ईरान  की ओर से पश्चिमी राजस्थान की ओर प्रति चक्रवाती तंत्र का असर बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में लू चल रही है। इसी से राजस्थान के कई ज़िलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का तापमान में उतार-चढ़ाव रहा है।