{"vars":{"id": "74416:2859"}}

Chittorgarh: दुर्ग पर रोप वे निर्माण के लिए टेंडर जारी

चित्तौड़गढ़ ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 

News-दुर्ग पर रोप वे निर्माण के लिए टेंडर जारी

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की पर्वतमाला योजना के तहत चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर रोप वे निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु केंद्र सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। 

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूचीं में शामिल चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर रोप वे निर्माण से दुर्ग पर पहुँचने का रास्ता सुगम और रोमांचक बन जाएगा। रोप वे पर बनने पर हर साल हज़ारो पर्यटक पहुँचते है।  अभी दुर्ग तक पहुँचने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है।  हालाँकि दुर्ग के पीछे वाला रास्ता भी खोलने की चर्चा चल रही है। 

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने इस परियोजना की स्वीकृति और टेंडर जारी होने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है।