×

अनलॉक 2 में लेकसिटी के बाज़ारो में लौटी रौनक

2 जून से बाजार कुछ वक़्त के लिए खोले गए थे लेकिन सुबह 6 से सुबह 11 बजे तक बाजार खुलने का समय होने से व्यापारी वर्ग खुश नहीं था

 

अब सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दुकान खुलने से लंबे समय से परेशान चल रहे व्यापारियों के चेहरे पर एक बार फिर खुशियां लौट आई है। 

उदयपुर 8 जून 2021। प्रदेश में कोरोना के मामले कम होते ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो गई है। जिसे मोडिफाइड लॉकडाउन 2.0 का नाम दिया गया है। नई गाइड लाइन के अनुसार सुबह 5 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दुकानें खुलेंगी। 

गाइड लाइन के अनुसार जिले में आज से दुकानें खुली तो बाजार में रौनक लौटती हुई नजर आई। हालाँकि 2 जून से बाजार कुछ वक़्त के लिए खोले गए थे लेकिन सुबह 6 से सुबह 11 बजे तक बाजार खुलने का समय होने से व्यापारी वर्ग खुश नहीं था। अब सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दुकान खुलने से लंबे समय से परेशान चल रहे व्यापारियों के चेहरे पर एक बार फिर खुशियां लौट आई है। 

वहीं दूसरी तरफ लंबे समय से लॉकडाउन के तहत घरों में कैद लोग बाहर निकले तो वो भी खुश दिखाई दिए। लोग घरों से बाहर निकलकर जरूरत के सामानों की खरीददारी करते नजर आए। वहीं व्यापारियों का कहना है कि दुकानें बंद होने से काम धंधा ठप हो गया था। अब फिर से बाजार खुले हैं,यह हमारे लिए खुशी की बात है। हमने पूरी सावधानी के साथ और गाइडलाइन की पालना करते हुए दुकानें खोली हैं।