×

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कछुआ चाल से परेशान बोहरवाड़ी के लोग

बोहरवाड़ी में पिछले कई महीनों से अटका पड़ा है काम 

 


उदयपुर 29 दिसंबर 2021। उदयपुर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्य के चलते शहर के कई अंदरूनी हिस्सों के लोग परेशान है।  हालाँकि बड़े स्तर पर चल रहे कार्य से लोगो को परेशानी का सामना तो करना पड़ेगा। लेकिन यही काम अगर समय पर पूरा न हो और कछुआ चाल से चले तो खासी दिक्क्तों का सामना कर पड़ता है।  

बोहरवाड़ी क्षेत्र के बस्तीराम राम जी की बाड़ी में तो कार्य कोरोना काल की शुरूआती दौर में ही पूरा हो चूका था। वहीँ अंदरूनी लुकमान मार्ग, नजम मार्ग जैसे क्षेत्रो में हाल ही में सम्पन्न हुआ है। जबकि बोहरवाड़ी मैन रोड का कार्य शुरूआती दौर से अब तक किस्तों में भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का परेशान होना लाज़मी है। 

बोहरवाड़ी का मैन रोड डॉ ज़ाकिर हुसैन मार्ग पर चल रहा स्मार्ट सिटी का कार्य इतनी मंथर गति से चल रहा है की लगभग छह महीने से रोड पर लोग कम धूल और कीचड़ ज़्यादा नज़र आता है।  इस रोड की त्रासदी यह है की यह रोड नगर निगम के दोनों वार्डो (वार्ड न. 56/वार्ड न. 57) में बंटा हुआ है।  क्षेत्रवासियों का कहना है की वह शिकायत करे तो किससे करे।  समय समय पर नगर निगम के अधिकारियो को भी अवगत करवाया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं। 

क्षेत्र के लोगो का कहना है की स्थानीय पार्षद महोदय कभी वार्ड में आते ही नहीं है। केवल आश्वासन ही देते है कोई समस्या का हल नहीं हो पाता है। मौके पर गई उदयपुर टाइम्स की टीम ने एल एन्ड टी के अधिकारियो से सम्पर्क साधने की कोशिश की लेकिन सभी व्यस्त रहे। ऐसे में क्षेत्रवासी भी खासे परेशान है। 

वार्ड 57 के पार्षद छोगालाल भोई ने बताया की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यो में स्थानीय पार्षद का कोई रोल नहीं है। स्थानीय पार्षद केवल क्षेत्र की लाइट, पानी और सफाई व्यवस्था को अंजाम दे सकता है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी एल एंड टी की है। एल एन्ड टी ने अपना काम सब ठेकेदार को यूनिक कंस्ट्रक्शन को सौंप रखा है।  ऐसे में परेशान क्षेत्रवासी ही हो रहे है। और यह स्थित कमोबेश पूरे शहर की बनी हुई है।