{"vars":{"id": "74416:2859"}}

चंद्रभान सिंह बने बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष 

उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल जाट, महासचिव पद पर महावीर प्रसाद शर्मा, सचिव पद पर अभिषेक कोठारी, वित्त सचिव पद पर राजकुमार शर्मा जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर खेमराज डांगी विजयी रहे। 

 

उदयपुर 13 दिसंबर 2024 ।  उदयपुर बार एसोसिएशन के चुनाव आज सम्पन्न हुए  चुनाव के बाद ही सम्पन्न हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पर चंद्रभान सिंह शक्तावत अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।  वहीँ उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल जाट, महासचिव पद पर महावीर प्रसाद शर्मा, सचिव पद पर अभिषेक कोठारी, वित्त सचिव पद पर पद पर राजकुमार शर्मा जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर खेमराज डांगी विजयी रहे। 

बार एसोसिएशन उदयपुर के वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अधिवक्ताओ ने मतदान किया उसके बाद मतों को गिनती प्रारम्भ की गई 

आपको बता दे की बार एसोसिएशन उदयपुर के वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के लिए कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे।  16 प्रत्याशियों में से अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी चेतनपुरी गोस्वामी, चंद्रभान सिंह शक्तावत, संदीप श्रीमाली, सत्येंद्र सिंह सांखला और शिव कुमार उपाध्याय मैदान में थे।  वहीँ उपाध्यक्ष पद के लिए देवीलाल जाट और अतुल जैन, महासचिव पद के लिए लोकेश गुर्जर और महावीर प्रसाद शर्मा, सचिव पद के लिए अभिषेक कोठारी और सुरेश प्रजापत, वित्त सचिव पद के लिए धर्मेंद्र सोनी और राजकुमार शर्मा जबकि पुस्तकालय सचिव के लिए खेमराज डांगी, मांगीलाल और विनोद कुमार औदीच्य मैदान में थे।