उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के चुनाव 4 मई को
वोटिंग रविवार प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी और साय 5 बजे तक होगी उसके बाद मतदान की अनुमति नहीं होगी।
रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के रेजिडेंट यूनियन उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद हेतु कल दिनांक 4 मई 2025 , रविवार को मतदान होगा। रेजिडेंट यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष डॉ दीपक निनामा ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष पद हेतु करीब 700 रेजिडेंट चिकित्सक भाग लेंगे जिसमे सभी संजय के एम डी, एम एस, डी एम और एम सी एच अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
वोटिंग रविवार प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी और साय 5 बजे तक होगी उसके बाद मतदान की अनुमति नहीं होगी।
मतदान में भाग लेने वाले रेजिडेंट बैच 2022, 23 एवं 2024 के इस संस्थान के सभी रेजिडेंट डॉक्टर होंगे।मतदान के शांतिपूर्ण तरीके से करवाए जाने हेतु डॉ जतिन प्रजापति के नेतृत्व में एक चुनाव आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमे 24 चिकिसक शामिल हैं।
डॉ कवि वर्मा चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इस वर्ष एसोसिएशन के 4 पदो जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं संयुक्त सचिव के पदों पर चुनाव होने थे, जिसमे से महासचिव डॉ हितेश शर्मा मेडिसिन से, उपाध्यक्ष डॉ योगेश उपाध्याय कम्युनिटी मेडिसिन से, एवं संयुक्त सचिव डॉ आशीष महंत फार्माकोलॉजी से पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए है, इसलिए अब केवल अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव करवाए जा रहे है।
वर्तमान अध्यक्ष डॉ दीपक निनामा ने बताया कि इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 2 उम्मीदवार मैदान में हैं फोरेंसिक मेडिसिन से डॉ दीपेंद्र सेवदा और स्त्री एवं प्रसूति विभाग से डॉ चेतन सारस्वत। दोनो ही प्रत्याशी अपने अपने समर्थन में वोट किए जाने हेतु रेजिडेंट डॉक्टर्स से निरंतर संपर्क अभियान में जुटे हुए है।
मतदान कल रविवार शाम 5 बजे तक होगा उसके पश्चात मतगणना होगी जिसका परिणाम कल शाम 7 बजे तक घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का वर्तमान कार्यकारिणी के प्रीतिनिधि अध्यक्ष डॉ दीपक निनामा, महासचिव डॉ जतिन प्रजापति, संयुक्त सचिव डॉ नितेश गुर्जर पद ग्रहण करवाएंगे।
भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं के लिए उचित प्रबंधन किया गया है जिसमे पीने के पानी की व्यवस्था और छाया के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है।