×

नगर निगम को मिला फायर फॉम टेंडर वाहन

तरल पदार्थों में लगी आग जल्द होगी काबू

 

इन तीनो वाहन की कीमत लगभग 1.70 करोड़ रुपए है

उदयपुर 16 मार्च 2023 । नगर निगम के फायर बेड़े में तीन और नए अत्याधुनिक वाहन सम्मिलित किए गए हैं जिससे शहर में होने वाली आगजनी की दुर्घटनाओं को रोकने में तुरंत सहायता मिलेगी।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम अग्निशमन बेड़े में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तीन महान आत्धुनिक महत्वपूर्ण वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से शहर में होने वाली आगजनी की दुर्घटनाओं को तुरंत प्रभाव से रोका जा सकेगा।

वाहनों का गुरुवार को नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, निगमायुक्त वासुदेव मालावत, स्मार्ट सिटी लिमिटेड मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप सिंह सांगावत, निगम एस सी मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, अधिशासी अभियंता यांत्रिक लखन लाल बैरवा, मुख्य फायर ऑफिसर गौतम लाल मीणा, फायर ऑफिसर शिवराम मीणा आदि द्वारा विधिवित पूजा कर उद्घाटन किया गया। महापौर गोविंद सिंह टाक ने कहा कि निगम में पहली बार फायर फोम टेंडर वाहन सम्मिलित किया गया है। यह वाहन आत्धुनिक तकनीकी से निर्मित है जो अल्प समय में ही आग को काबू में कर सकता है।

उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि इन तीनो वाहन की कीमत लगभग 1.70 करोड़ रुपए है।

तरल ईंधन में दुर्घटना पर कारगर साबित होंगे यह वाहन।

नगर निगम आयुक्त वासुदेव मलावत ने बताया कि तरल ईंधन में आग लगने पर यह वाहन कारगर साबित होंगे वाहन अत्याधुनिक तकनीकी पर निर्मित है। अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) लखन लाल बैरवा के अनुसार फायर फॉम टेंडर वाहन पेट्रोलियम तरल पदार्थों, ज्वलनशील केमिकल पदार्थों आदि द्वारा लगने वाली आग को तुरंत काबू में करने की क्षमता वाला वाहन है। कुछ ही समय में फॉम के माध्यम से यह वाहन लगने वाली आग को काबू में कर सकता है। इसी के साथ साथ इस वाहन में कार्बन डाइऑक्साइड के 45 किलो के 2 सिलेंडर एवं ड्राय केमिकल के 50-50 किलो के दो सिलेंडर भी लगे हुए है।

इस वाहन में 6000 लीटर क्षमता का पानी का टैंक भी मौजूद है जिससे 50 मीटर दूर तक पानी फेंका जा सकता है। इस वाहन की कीमत 75 लाख रुपए है। निगम बेडे में यह वाहन सबसे आधुनिक वाहनों में सम्मिलित किया जाएगा। इसी के साथ 95 लाख की कीमत के 2 अन्य मिनी अल्ट्रा हाई प्रेशर फायर टेंडर वाहन हैं जो केमिकल फैक्ट्री आदि स्थानों पर आग लगने के दौरान उपयोगी साबित होंगे। इन अग्निशमन वाहनों में भी कार्बन डाइऑक्साइड एवं ड्राई केमिकल पाउडर सहित 2000 लीटर पानी का टैंक मौजूद है।