×

प्रदेश में शुक्रवार शाम 16 अप्रैल से वीकेंड कर्फ्यू 

शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू 

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी 

उदयपुर/जयपुर 16 अप्रैल 2021। वैश्विक महामारी कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में  कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार 16 अप्रैल शाम 6:00 बजे से  19 अप्रैल सोमवार सुबह 5:00 बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू की जानकारी रहेगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट द्वारा दी गई। 

राजस्थान में वीकेंड पर ढाई दिन का कर्फ़्यू "अघोषित लॉक डाउन" कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं यथावत रहेगी जिसमें बैंकिंग सेवाएं भी शामिल है l इस दौरान फल-सब्जी, दूध वालों, एलपीजी व बैंकिंग सेवाओं को रहेगी छूट। नाईट कर्फ़्यू के दौरान जो छूट की श्रेणी में शामिल थे वे यथावत रहेंगे।

उल्लेखनीय है की प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों और अप्रैल में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलो की मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है।  हालाँकि मुख्यमंत्री लगातार सख्त एक्शन लेने के संकेत दे रहे थे।  ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की गई।  देश के महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और अन्य कई हिस्सों में इसी तरह का कर्फ्यू लगाया गया है।  

आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते है।  आज ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना के बढ़ते मामलो पर चिंता जताते हुए बताया था की आने वाले दिनों में हालात बद से बदतर हो सकते है।