×

आखिर क्यों इतनी महंगी होती है पर्शियन कैट

जानें इन बिल्लियों में क्या है खास

 

उदयपुर, 26 अक्टूबर । अधिकतर लोग घर में कुत्ता पालते हैं। इसके अलावा बिल्ली पालना लोगों की दूसरी पसंद होती है। दोनों जानवरों को पालने के अपने अलग-अलग फायदे हैं। साथ ही दोनों जानवरों की देखभाल में भी काफी अंतर होता है। आखिर पर्शियन बिल्ली में ऐसा क्या खास है कि वह साधारण बिल्लियों की तुलना में इतनी ज्यादा महंगी होती है। आइये यहां जानते हैं पर्शियन बिल्लयों के बारे में विस्तार से -

उदयपुर में पर्शियन कैट को अधिकांश लोग बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और इन्हें पालना पसंद करते हैं। यह बहुत ज्यादा सुंदर और राजसी नस्ल की होती है। ऐसा माना जाता है कि यह बिल्ली की शुद्ध नस्ल होती है। आमतौर पर मादा पर्शियन बिल्ली नर बिल्ली की तुलना में ज्यादा महंगी होती है। तीन साल में उदयपुर में पर्शियन कैट तेजी से बढ़ने लगी है। अनुमान के मुताबिक वर्तमान में शहर में 7 से 10 हजार पर्शियन कैट है। 

इन बिल्लियों की आंखें नीली और बाल मखमली होते है 

पर्शियन कैट दिखने में काफी सुंदर होती है और इनकी आंखों में नीली होती है। साथ ही इन बिल्लियों के बाल काफी मखमली होते हैं। यदि इन बिल्लियों को गोद में लिया जाता है और अलग ही सुखद अहसास होता है। बिल्लियों की अन्य नस्लों की तुलना में पर्शियन कैट की आंखें थोड़ी बड़ी होती है।

इन चीजों का रखे खास ख्याल 

पशु चिकित्सक, डॉ. करमेंद्र प्रताप सिंह का कहना है की शहरवासी पैट के रूप में पर्शियन कैट को रखना पसंद कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि कैट की केयर कम करनी पड़ती है। इस कैट को साल में दो टीके से शुरू होती है। ये टीका बिल्ली को कई जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं। कैट को रोटी, सब्जियां, दूध आदि नहीं देना चाहिए। इनके लिए बाजार में विशेष फूड मिलता है, वह दिया जा सकता है। अन्यथा उबले हुए अंडे और उबला हुआ मांसाहार दिया जा सकता है।

घर में बिल्ली पहले से हैं तो उसकी देखभाल आपको कैसे करनी है इसके बारे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जानते हैं...

  • बालों की केयर जरूरी :- बिल्‍ली को रोजाना नहलाने की जरूरत नहीं है। जब बिल्‍ली के शरीर से बदबू आने लगे तब आप उसे ठंडे पानी से नहला सकती हैं। गरम पानी बिल्‍ली के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। उसे ड्राई बाथ दिया जा सकता है। इसके बालों को रोजाना ब्रश करना चाहिए। इससे टूटे बाल निकल जाएंगे और घर में नहीं फैलेंगे।
  • अगर आपके घर में कुत्ता और बिल्‍ली दोनों है तो बिल्ली को कुत्‍ते का खाना न खिलाएं। सही प्रकार का पोषण देने के लिए उसे हमेशा बिल्‍लियों वाला भी खाना खिलाना चाहिए। 
  • 400 रुपए किलो फूड : कैट के लिए बाजार में 400 रुपए किलो से फूड शुरू होते हैं। एक कैट के लिए एक किलो फूड 15 से 20 दिन तक चलता है। इसी प्रकार के विशेष कैज भी मिलते हैं। जिनकी कीमत 400 रुपए से शुरू होती हैं।

पर्शियन कैट की देखभाल में कम समय लगता है। बिल्ली की देखभाल घर के अंदर ही हो जाती है, साथ ही इनकी देखभाल भी आसानी से की जा सकती हैं। इसके साथ ही कैट में डॉग के मुकाबले कम बीमारियां होती है। साइज में छोटी होने के कारण इसे कहीं लाने-ले-जाने में भी अधिक परेशानी नहीं होती। ज्यादा उछल-कूद और आवाज भी नहीं करती। ऐसे में पेट लवर्स इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।