उदयपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कार्यशाला का आयोजन
उदयपुर 3 जुलाई 2025। रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के तत्वावधान में विद्या भवन ऑडिटोरियम फतहपुरा में ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के लिए रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों की शिकायत निवारण हेतु थाना स्तर पर मनोनीत पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाने और ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों को संबंधित कानून की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के अधिकारों और शिकायत निवारण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति संवेदनशील बनाने और उनकी शिकायतों का निवारण करने के तरीकों पर चर्चा की गयी।
दरसल इस कार्यशाला का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के अधिकारों और शिकायत निवारण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति संवेदनशील बनाने और उनकी शिकायतों का निवारण करने के तरीकों के बारे में बताया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता सिंधु बिनुजीत, बाल संरक्षण सलाहकार, यूनिसेफ राजस्थान मौजूद रहे।उदयपुर रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यशाला से ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के अधिकारों और शिकायत निवारण के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।