×

उदयपुर के 9 वर्षीय अविराज सिंघवी की पुस्तक इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में शामिल

"एक बच्चे द्वारा कविता में उपयोग किए जाने वाले अधिकतम काव्य रूप" के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल किया है
 

उदयपुर के 9 वर्षीय अविराज सिंघवी ने "एक बच्चे द्वारा कविता में उपयोग किए जाने वाले अधिकतम काव्य रूप" के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल किया है। 

उनकी पुस्तक अविराज एंथोलॉजी - ओड टू पोएट्री में कुल 76 कविताएँ हैं। यह पुस्तक 5-15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त है। पढ़ने के प्रति अविराज की जिज्ञासा ने ही उन्हें पुस्तक लिखने की प्रेरणा दी। उन्होंने अब तक 100 से अधिक कविताएँ लिखी हैं और अधिक लिखने के लिए काफी उत्सुक हैं। उनकी यह पुस्तक लिखने के इच्छुक और कविता सीखने के इच्छुक बच्चों के लिए बहुत मददगार होगी। 

अविराज के माता-पिता के अनुसार, उन्हें 23 मई 2022 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से पुष्टि पत्र मिला और 8 जून 2022 को आईबीआर किट प्राप्त हुई। यह परिवार और शहर के लिए गर्व का क्षण है। IBR किट में एक सर्टिफिकेट, बैज, पेन, लेटेस्ट एडिशन बुक और मेडल शामिल हैं।

अविराज ने सांसद शशि थरूर, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई जी, राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला, उदयपुर के राजकुमार महाराज लक्षराज सिंह जी मेवाड़ को भी यह पुस्तक भेंट की है।