×

उदयपुर की नेहा सक्का राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2021 से सम्मानित

नेहा को यह पुरस्कार राष्ट्रीय युवा संसद और राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह  में अपने निः शुल्क प्रशिक्षण के तहत पूरे भारत में अब तक 500 युवाओं को शिक्षित करने के उपलक्ष में दिया गया...

 

उदयपुर की नेहा सक्का  को राष्ट्रीय युवा संसद और राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2022 में राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

12 अगस्त 2022 को नए महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के पर्व पर राष्ट्रीय युवा संसद और राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2022 का नेशनल यूथ अवार्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया, वर्ल्ड यूथ ऑर्गनाइज़ेशन और नेशनल यूथ फोरम ऑफ इंडिया ने आयोजन किया। इस समारोह में देश भर से पचास अत्यंत परिश्रमी भारतीयों का चयन कर विभिन्न श्रेणियों (शिक्षा, समाज सेवा, युवा कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, कला, आदिमें सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महिंद्रा नाथ पांडे, माननीय मंत्री, हैवी इंडस्ट्रीज़ विभागगवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया रहे।

नेहा सक्का, जो कि एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं, अपने "ट्रस्ट EV अवेयरनेस ओथ: एम्पोवेरिंग यूथ एंड वुमन" कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण देकर इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में कुशल युवा बल विक्सित के लिए परिश्रम में जुटी हुई हैं।

यह कार्यक्रम अंडरग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स को EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) उद्योग में आवश्यक बुनियादी स्किल.सेट विक्सित करने में सहायता करता है और स्कूली छात्रों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन के पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों के बारे में जागरूकता भी फैलाता है। इस प्रकार इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी की जानकारी का बीज प्रारंभिक अवस्था से ही छात्रों के मन में बोया जा रहा है, ताकि आगे चल कर यह एक मज़बूत जड़ों वाले घने पेड़ के रूप में विकसित हो सके।

इंजीनियर नेहा सक्का को अपने  निःशुल्क प्रशिक्षण के तहत बेहद लगन से कार्यशील होकर पूरे भारत में अब तक 500 युवाओं को शिक्षित करने हेतु सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट EV और मुख्या उद्देश्य

उदयपुर टाइम्स से साक्षात्कार में नेहा ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग अभी नवोदित (nascent) अवस्था में है। भारत को अपने इंडिया 30@30 के सुनहरे सपने को साकार करने के लिए EV उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक कुशल शोधकर्ताओं, नवीन विचारकों और विकास कर्ताओं की आवश्यकता है, जिसके लिए देश के युवाओं में आवश्यक स्किल सेट और विचार प्रक्रिया विकसित करना एक महत्वपूर्ण कदम है। देश के वर्तमान युवा EV उद्योग के प्रमुख हितधारक हैं, क्योंकि अगले 20 वर्षों के लिए हमारे देश का विकास आज के युवाओं के कौशल विकास पर निर्भर करता है। इस कुशलता को विक्सित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परन्तु इलेक्ट्रिक वाहन की शिक्षा छात्रों के लिए बहुत महँगी है। यह  युवाओं के लिए EV शिक्षा में एक बड़ी चुनौती है, जिससे हमारे देश में EV की सफलता की राह में बाधा आती है।

नेहा सक्का ने बताया कि छात्रों को निःशुल्क शिक्षित करने एवं छात्रों के दिलों में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए जुनून पैदा करने के लिए उन्हने ट्रस्ट EV कार्यक्रम शुरू किया। इस मुहीम  के अंतर्गत 14 मई 2022 से अब तक वे 7.5 लाख रुपये की निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर चुकी है। नेहा का ट्रस्ट EV अवेयरनेस ओथएम्पोवेरिंग यूथ एंड वुमेन निःशुल्क प्रशिक्षण दुवारा भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग में एक मज़बूत  युवा  कार्यबल बनाने का उच्च उद्देश्य है, जिससे की भारत न केवल पेट्रोल, तेल, गैस आदि पर निर्भरता से राहत पाकर अपनी अर्थव्यवस्था में सशक्त बन पायेगा, बल्कि वैश्विक बाजार में भारतीय युवाओं को EV में कुशल कार्यबल के खजाने के रूप में पहचान बनाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएगा।

नेहा सक्का उदयपुर, राजस्थान की निवासी हैं और वर्तमान में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE) उदयपुर से की और स्कूली शिक्षा सेंट ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर से प्राप्त की। साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वह अपने समुदाय की पहली महिला इंजीनियर हैं और लतीफ़ भाई चक्की वाले की पोती के रूप में पहचान करवाना पसंद करती हैं, क्योंकि रूढ़िवादी समाज में रह कर यह असंभव कामियाबी उनके दादा की ही कड़ी मेहनत और रूढ़िवादी समुदाय के जंज़ीरो के परे अपनी बेटी को शिक्षित करने के दृढ़ निश्चय का नतीजा हे।

आज के दौर में पृथ्वी अनेक तरह से पीड़ित हे  जिसमे में की क्लाइमेट चेंज एक बहुत बड़ी समस्या हे। प्रदुषण इसका सबसे बड़ा भागीदार  है हमारी  गाड़ियों  से निकली  ज़हरीली  गैसेस का प्रदुषण में पूर्ण योगदान रहता है, जिसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग से कम किया जा सकता हे। पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के एक बड़े सपने को हासिल करने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में हमारे देश में युवा के दिलों में इलेक्ट्रिक व्हीकल के जोश को उजागर करने के लिए यह प्रशिक्षण को शुरू किया। उनका दृढ़ विश्वास है कि प्रत्येक छात्र अलग होता है और उसमें अद्वितीय प्रतिभा होती है। EV उद्योग में इन्ही प्रतिभाओं की आवश्यकता है, ताकि यह उद्योग अच्छी तरह से फल फूल सके। नेहा सक्का  का मानना है की युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग की नौकरी की नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग को युवाओ  के अद्वितीय प्रतिभा की ज़रूरत है।

अधिक जानकारी के लिए  -   https://sites.google.com/view/trustev-nehasakka/home

नेहा ने बताया की अवार्ड सेरेमनी में रामदास अठावले, मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर सोशल जस्टिस & एम्पावरमेंट डॉ भागवत कराडे, मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर फाइनेंस फग्गन सिंह कुलस्ते, मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर रूरल  डेवलपमेंट & स्टील एवं अमोलक रतन कोहली, मिज़ोरम के माननीय पूर्व राज्यपाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को सहारते हुए सभी के उत्साह और लगन को सातवें आसमान पर पहुँचाया।