×

सगसजी बावजी का जन्मोत्मसव मनाया 

शहर के कई इलाकों में भजन-परसादी के हुए कार्यक्रम

 

उदयपुर की जनता के लिए सालों से आस्था का केंद्र रहें सगस जी बावजी का जन्मउत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सर्वऋतु विलास, गुलाब बाग,कुमारो का बट्टा में सगसजी के इनका प्रमुख स्थानक हैं।

दरअसल सिसोदिया कुल के उन सभी वीरों को सगसजी बावजी के रूप में पूजा जाता हैं जिन्होंने जनता के लिए काम किया हैं और उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। सगसजी बावजी के सर्वऋतु विलास स्थित मंदिर के पुजारी प्रकाश दशोरा ने बताया की सर्वऋतु विलास वाले मंदिर के बावजी का नाम सुलतान सिंह था जिनके जन्मउत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह 7.30 बजे हुई। सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण,श्रंगार और भोज आरती की गई, इस उपलक्ष पर दर्शनार्थीयों का ताता दिन लग रहा और जो लोग दर्शन के लिए शुक्रवार को दर्शन के लिए नही पहुँच पाए उनके लिए दर्शन रविवार तक खुले रहेंगे।