×

उदयपुर की नेहा सक्का ने देशभर के 10000 इंजीनियरिंग छात्रों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की जानकारी देने का उठाया जिम्मा

साथ में नवाचार के प्रति रूचि पैदा करने का का भी ज़िम्मा उठाया

 

भविष्य के लिए उन्नत वाहनों की खोज में रुचि एवं नवाचार से विकास में तेज़ी लाने के लिए, उदयपुर की इंजीनियर नेहा सक्का ने 14 मई से अब तक अपने "ट्रस्ट ईवी:अवेयरनेस ओथ" नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 500 से अधिक युवा इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया है।

नेहा सक्का जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, राजस्थान में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। वह अपने रूढ़िवादी समाज में पहली विद्युत अभियंता हैं।

नेहा के इस अवेयरनेस कार्यक्रम से इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग से जुड़े विभिन्न अवधारणाओं जैसे SNA, IA, CAN, पावर यूटिलिटी, लैंड प्रोक्योरमेंट, CPO, CMS, E-MSP, E-Roaming, OCPP, CS टाइप्स, कनेक्टर गन्स और बैटरी पैक, मोटर कंट्रोल, BMS, कंट्रोलर जैसे अन्य आंतरिक घटकों एवं पूरे इलेक्ट्रिक  वाहन उद्योग में विभिन्न एजेंसियों के अंतर-संबंध की गहरी समझ को विकसित किया जा रहा है।  

इसी के साथ, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्य ईवी नीति, फेम द्वितीय और एमओपी दिशानिर्देशों (2022) के  संदर्भ में व्यापार और तकनीकी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की विभिन्न एजेंसियों के कामकाज अंतर-संबंध की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि भविष्य में छात्रों को अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं स्टार्ट उप  में निर्धारित एजेंसीयो  का ज्ञान रहे।

नेहा सक्का ने "ट्रस्ट ईवी: अवेयरनेस ओथ - एम्पोवेरिंग वीमेन" के तहत महिला इंजीनियरों को सशक्त बनाने का दृढ़ निश्चय किया है। भारत के प्रतिष्ठित  महिला कॉलेज-इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन, दिल्ली (IGDTUW), एमकेएसएसएस कुमिंस कॉलेज  ऑफ  इंजीनियरिंग  फॉर  विमेन, पुणे और राजस्थान महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, जयपुर में कुल 150  महिला इंजीनियरस को ट्रैन किया जा चूका है। 

"ट्रस्ट ईवी: अवेयरनेस ओथ - एम्पोवेरिंग यूथ" के तहत गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज कुल्लू (हिमाचल प्रदेश),गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, किश्तवार  (जम्मू कश्मीर), KIET ग्रुप  ऑफ़  इंस्टीटूशन्स, दिल्ली एनसीआर गाज़ियाबाद यूपी, YCET, जम्मू कश्मीर, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची एवं जयपुर कैंपस और KPR इंस्टिट्यूट  ऑफ़  इंजीनियरिंग  एंड टेक्नोलॉजी, उथुपालयम, तमिलनाडु के अंडरग्रेजुएट छात्रों को ट्रैन किया गया है।
 

"ट्रस्ट ईवी" का लक्ष्य अंडरग्रेजुएट केवल ई. वि. में ही नहीं बल्कि ई.वि  के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की दक्षता में नवीन विचारों के साथ सुधार करने के लिए प्रेरित करना है।"ट्रस्ट ईव" किसी भी कंपनी या संगठन की किसी भी वित्तीय या अन्यथा भागीदारी के बिना पृथ्वी को बचाने के लिए मनुष्य के रूप में इ.आर. सक्का का व्यक्तिगत प्रयास है।

यह भारत के "EV30@30" के उच्च उद्देश्य का समर्थन करता है।  इंडिया "EV30@30" ने 2030 तक 30% वाहन को इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में सड़क पर उतारने का लक्ष्य साधा हे।