×

सलूंबर की आशा कार्यकर्ता भारती को मिला प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवार्ड

कोरोनाकाल में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मिला अवार्ड

 
पुरस्कार स्वरूप भारती को 10 हजार रूपये और प्रमाण पत्र दिया गया।

उदयपुर, 23 जून 2021 । कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा देने के लिए सलूंबर ब्लॉक के सेरिया गांव की आशा कार्यकर्ता भारती मेनारिया को प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारती मेनारिया को यह पुरस्कार कोविड-19 के दौरान बेहतर सेवाएं देने के लिए मिला है। 

भारती ने कोरोना ड्यूटी के दौरान अपने हाथों से मास्क बनाकर घर-घर बांटे, जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया और दिव्यांगजनों की विशेष देखभाल की।

गौरतलब है कि भारती को कोविड-19 के दौरान दी गई सेवाओं के लिए कलेक्टर चेतन देवड़ा द्वारा भी सम्मानित किया गया है। आईपीई ग्लोबल ने भारती के सेवाभाव की सराहना की है। पुरस्कार स्वरूप भारती को 10 हजार रूपये और प्रमाण पत्र दिया गया।