×

Election Results: UP की 16 सीटें जहाँ BSP के कारण INDIA गठबंधन हारा  

BSP को उत्तर प्रदेश में कोई सीट नहीं मिली लेकिन INDIA गठबंधन को दिया दर्द

 

जिस मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) की कभी उत्तर प्रदेश में सरकार थी, उसी बसपा के आज उत्तर प्रदेश में न कोई सांसद है न विधायक। अर्श से फर्श पर गिरी इस पार्टी को पिछले लोकसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में 10 सीट मिली थी इस बार के लोकसभा चुनावो में उसे कोई सीट नहीं मिली हालाँकि उसके प्रत्याशियों के कारण INDIA गठबंधन को कम से कम 16 सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा। 

बात करते है उत्तर प्रदेश की उन 16 सीटों की जहाँ NDA गठबंधन के हाथो INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इन सीटों पर जीत हार के मार्जिन से अधिक BSP के प्रत्याशियों को मिले वोट है। आपको बता दे BSP का वोट बैंक लगभग वहीं है जो INDIA गठबंधन का है। ऐसे में BSP प्रत्याशियों का प्रदर्शन INDIA गठबंधन पर भारी पड़ा। इनमे से तीन सीट पर तो INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के हार का मार्जिन 5 हज़ार वोटो से भी कम है। 

आइये जानते है कौन से वह 16 सीट 

1. फर्रुखाबाद लोकसभा सीट 

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर BJP के मुकेश राजपूत को मात्र 2,678 वोटो से जीत मिली। जहाँ बीजेपी के मुकेश राजपूत को 4,87,963 वोट मिले वहीँ  समाजवादी पार्टी (SP) के नवल किशोर शाक्य को 4,85,285 वोट मिले। जबकि BSP के क्रांति पांडेय को 45,390 वोट मिले। 

2. बांसगांव लोकसभा सीट 

बांसगांव लोकसभा सीट पर BJP के कमलेश पासवान को 3,150 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के कमलेश पासवान को 4,28,693 वोट मिले वहीँ कांग्रेस (Congress) के सदल प्रसाद को 4,25,543 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी रामसमुझ को 64,750 वोट मिले। 

3. फूलपुर लोकसभा सीट 

फूलपुर लोकसभा सीट पर BJP के प्रवीण पटेल को 4,332 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के प्रवीण पटेल को 4,52,600 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) के अमरनाथ मौर्या को 4,48,268 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी जगन्नाथ पाल को 82,566 वोट मिले।

4. मेरठ लोकसभा सीट 

मेरठ लोकसभा सीट पर BJP के अरुण गोविल को 10,585 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के अरुण गोविल को 5,46,469 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) की सुनीता वर्मा को 5,35,884 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी देवव्रत त्यागी को 87,025 वोट मिले।

5. अलीगढ लोकसभा सीट 

अलीगढ लोकसभा सीट पर BJP के सतीश कुमार गौतम को 15,647 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के सतीश कुमार गौतम को 5,01,834 वोट मिले वहीँ जबकि समाजवादी पार्टी (SP) के बिजेंद्र सिंह को 4,86,187 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी हितेंद्र कुमार को 1,23,929 वोट मिले।

6. हरदोई लोकसभा सीट 

हरदोई लोकसभा सीट पर BJP के जय प्रकाश को 27,856 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के जय प्रकाश को 4,86,798 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) की उषा वर्मा को 4,58,942 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को 1,22,629 वोट मिले।

7. अमरोहा लोकसभा सीट 

अमरोहा लोकसभा सीट पर BJP के कँवर सिंह तंवर को 28,670 वोटो से जीत मिली। जहाँ बीजेपी के कँवर सिंह तंवर को 4,76,505 वोट मिले वहीँ कांग्रेस (Congress) के दानिश अली को 4,47,836 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन को 1,64,909 वोट मिले।

8. मिश्रिख लोकसभा सीट 

मिश्रिख लोकसभा सीट पर BJP के अशोक रावत को 33,406 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के अशोक रावत को 4,75,016 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) की संगीता राजवंशी को 4,41,610 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी बी आर अहिरवार को 1,11,945 वोट मिले।

9. देवरिया लोकसभा सीट 

देवरिया लोकसभा सीट पर BJP के शशांक मणि को 34,842 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के शशांक मणि को 5,04,541 वोट मिले वहीँ कांग्रेस (Congress) के अखिलेश प्रताप सिंह को 4,69,699 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी सन्देश को 45,564 वोट मिले।

10. उन्नाव लोकसभा सीट 

उन्नाव लोकसभा सीट पर BJP के साक्षी महाराज को 35,818 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के साक्षी महाराज को 6,16,133 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) की अनु टंडन को 5,80,315 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी अशोक पांडेय को 72,527 वोट मिले।

11. बिजनौर लोकसभा सीट 

बिजनौर लोकसभा सीट पर RLD के चंदन चौहान को 37,508 वोटो से जीत मिली। जहाँ RLD के चंदन चौहान को 4,04,493 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) के दीपक सैनी को 3,66,985 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी विजेंद्र को 2,18,986 वोट मिले।

12. मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट 

मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट पर अपना दल (सोनेवाल) (Apna Dal Sonewal),की अनुप्रिया पटेल को 37,810 वोटो से जीत मिली। जहाँ Apna Dal Sonewal की अनुप्रिया पटेल को 4,71,631 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) के रमेश चंद्र को 4,33,821 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी मनोज त्रिपाठी को 1,44,446 वोट मिले।

13. फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट  

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर BJP के राजकुमार चाहर को 43,405 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के राजकुमार चाहर को 4,45,657 वोट मिले वहीँ कांग्रेस (Congress) के रामनाथ सिंह को 4,02,252 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी रामनिवास शर्मा को 1,20,539 वोट मिले।

14.अकबरपुर लोकसभा सीट 

अकबरपुर लोकसभा सीट पर BJP के भोला सिंह को 44,345 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के भोला सिंह को 5,17,423 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) के राजाराम पाल को 4,73,048 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी को 73,140 वोट मिले।

15. भदोही लोकसभा सीट 

भदोही लोकसभा सीट पर BJP के विनोद कुमार बिंद को 44,702 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के विनोद कुमार बिंद को 4,59,982 वोट मिले वहीँ तृणमूल कांग्रेस (AITC) के ललितेशपति त्रिपाठी को 4,15,910 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी हरिशंकर को 1,55,053 वोट मिले।

16 शाहजहांपुर लोकसभा सीट 

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर BJP के अरुण कुमार सागर को 55,379 वोटो से जीत मिली। जहाँ BJP के अरुण कुमार सागर को 5,92,718 वोट मिले वहीँ समाजवादी पार्टी (SP) की ज्योत्सना गोंड को 5,37,339 वोट मिले जबकि BSP प्रत्याशी डोडराम वर्मा को 91,710 वोट मिले।