×

मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बने डॉ. सीपी जोशी

मैनिफेस्टो कमेटी का कन्वीनर प्रो. गौरव वल्लभ को बनाया गया है

 

उदयपुर | कांग्रेस में राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अब कांग्रेस ने आठ कमेटियां बनाई हैं। इसमें मेवाड़-वागड़ के कांग्रेस नेताओं को कई अहम पद दिए गए हैं। सीएम अशोक गहलोत कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कोर कमेटी के संयोजक बनाए गए हैं। मेवाड़ के कद्दावर कांग्रेस नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को मैनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

मैनिफेस्टो कमेटी का कन्वीनर प्रो. गौरव वल्लभ को बनाया गया है और सुविवि के पूर्व कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी को मेंबर बनाया गया है। कोआर्डिनेशन कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व सांसद ताराचंद भागोरा, डूंगरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया को शामिल किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा को मीडिया एंड कम्युनिकेशन कमेटी मेंबर नियुक्त किया है। कैंपेन कमेटी में गणेश घोघरा, जगदीश श्रीमाली को मेंबर नियुक्त किया गया है। स्ट्रेटजी कमेटी मेंबर मांगीलाल गरासिया को बनाया गया है। पब्लिसिटी एंड पब्लिकेशन कमेटी का को- चेयरमैन अर्जुन बामणिया और विधायक डॉ. दयाराम परमार को बनाया गया है।