×

चित्तौड़गढ़ में यूपी सीएम योगी ने की जनसभा 

माफियागिरी विकास का सबसे बड़ा बैरियर -योगी आदित्यनाथ

 

चित्तौड़गढ़। विकास, पर्यटन व रोजगार का सबसे बड़ा बैरियर माफिया राज है। कांग्रेस ने जनता की आस्था व भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। और विकास में भी रोड़े अटकाये। राजस्थान के विगत उत्तम पांच वर्ष के सरकार के कार्यकाल को देखकर हमें पीड़ा होती है। संभाग सह प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि उक्त विचार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ईनाणी सिटी सेन्टर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

वीर वीरांगनाओं की पावन धरा को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की कांग्रेस के माफिया प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए,रोजगार सृजन के लिए सर्वप्रथम राजस्थान में  स्व.भैरों सिंह शेखावत के मुख्यमंत्री काल में कार्य प्रारंभ हुआ जिसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आगे बढ़ाया कांग्रेस विकास के राह में सबसे बड़ा बैरियर है।   

उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि को चुनाव लड़ने का अधिकार होता है और यह सिर्फ विधायक का चुनाव नहीं होता है। पार्टी द्वारा जब किसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत कर दिया जाता है तो सभी को पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए पार्टी के साथ जुड़े रहने पर उनका भी सम्मान होता है।उन्होंने महाराणा प्रताप,रानी पद्मिनी, भक्तिमति मीराबाई और अंत में जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी के समर्थन में विशाल जनसभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चित्तौड़ की जनता अहिंसा की पुजारी है। उन्होने विश्वास दिलाते हुए कहा कि नरपतसिंह राजवी ने चित्तौड़ के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर पूर्व में भी कार्य किया है और आगे भी करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये परीक्षा का चुनाव है।  चित्तौड़ की धरती यूं ही किसी को नहीं मिलती है। मेरा  सौभाग्य है कि भाजपा ने मुझे यहां सेवा करने के लिए भेजा है। पार्टी का सच्चा सिपाही होने के नाते पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह मेरे लिए सर्वोपरि है। 

इस दौरान मंच पर कालिका माता मंदिर के महंत रामनारायण पुरी नीलकंठ महादेव मंदिर महंत जगन्नाथ भारती, यति जी का उपासरा के गुरुजी विनोद जी यति, विजयपुर वैष्णव दास जी महाराज, जिला संगठन प्रभारी हेमंत लांबा,विधायक ललित ओस्तवाल,जेवर उत्तरप्रदेश विधायक धीरेंद्र सिंह,विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी,प्रधान देवेंद्र कंवर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा,उदयपुर देहात जिला प्रभारी डा आई एम सेठिया,मंडल अध्यक्ष सागर सोनी,गोपाल चौबे,जी,राजकुमार सुखवाल,राजमल सुखवाल,गोपाल सिंह राजोरा,सत्यनारायण कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेश ईनाणी,गोविंद काबरा,नीरू अहीर,जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी,जिला मंत्री सी पी नामधराणी,संजू लड्ढा,सुरेश गाडरी,पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी,पूर्व प्रधान राव नरेंद्र सिंह,गौरव त्यागी,नरेंद्र पोखरना,मुकेश गुर्जर,विनोद चपलोत ,अर्जुन बैरवा, मनोज पारीक आदि उपस्थित थे।

जनसभा को भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष प्रवास संयोजक श्रवण सिंह राव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने व्यक्त किया।