×

67वे राष्ट्रीय विद्यालयी खेल: योगासन में उदयपुर की 3 खिलाड़ियों का चयन

योगासन अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19 दिल्ली, भुवनेश्वर, अगरतला और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे।

 

67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद  प्रतियोगिता के अन्तर्गत योगासन खेल हेतु बीकानेर के राउमावि, इंगानप के तत्वावधान में खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण आयोजित हुआ। उदयपुर जिले के योग प्रशिक्षक राजूसिंह खीची ने बताया कि अंडर 17 योगासन प्रतियोगिता हेतु उदयपुर जिले से मान्या शर्मा, जयानी बापना, एवं जेसविना सनल का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ।

उक्त चयनित खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर राउमावि इंगानप बीकानेर में 18 नवम्बर तक होगा, तत्पश्चात उक्त राज्य दल अगरतला त्रिपुरा राज्य में 23-11-2023  से 27-11-2023 तक आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में  राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु बीकानेर से 18-11-2023 को रवाना होगा।

राष्ट्रीय स्कूल खेल नवंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। योगासन कार्यक्रम क्रमशः अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19 लड़कों और लड़कियों के लिए दिल्ली, भुवनेश्वर, अगरतला और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे।

डॉ  दीपेन्द्र सिंह चौहान, समन्वयक सुविवि योग केंद्र ने जिला खेल प्रभारी और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया योग खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करके प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।