×

6 दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय कूड़ो फेडरेशन चैंपियनशिप 2021 हिमाचल में 2 सितम्बर से

728 पदकों के लिये साढ़े चार हजार से अधिक खिलाड़ी आजमायेंगे भाग्य

 

राजस्थान से लेंगे 228 खिलाड़ी भाग

उदयपुर 31 अगस्त 2021 । 6 दिवसीय 11वीं ऑल इंडिया कुड़ो  फेडरेशन कप 2021 प्रतियोगिता 2 से 7 सितंबर 2021 तक हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में आयोजित की जायेगी। इसके लिये 1 सितम्बर को राजस्थान टीम हिमाचल प्रदेश के लिये रवाना होगी।

कुड़ो राजस्थान के अध्यक्ष एवं 6 डॉन ब्लैक बेल्ट ग्रैंड मास्टर शिहान राजकुमार मेनारिया ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता के लिये राजस्थान की सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर, मास्टर एवं  वेटरन  वर्गो की  महिला एवं पुरुष टीमों का चयन कर लिया गया है।  टीमों की घोषणा यहां आज राजस्थान के मुख्यालय उदयपुर से की गई।

मेनारिया ने बताया कि विश्व की सर्वाधिक तीव्र लोकप्रिय मिक्स मार्शल आर्ट कूड़ो को खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए जाने के बाद पहली एवं नियमित 11वीं राष्ट्रीय कूड़ो (मार्शल आर्ट) चौंपियनशिप 2021 में बालक- बालिकाओं के लिए सब जूनियर वर्ग में 47 भार वर्गों में 188 पदक, जूनियर वर्ग के 56 भार वर्गों में 224 पदक, 32 भार वर्गों में 188 पदक, सीनियर मास्टर एवं वेटरन कैटेगरी में महिला एवं पुरुष के 16-16 भार वर्गों में 64-64  पदकों सहित  कुल 728 पदक दांव पर होंगे।

उल्लेखनीय है कि कूड़ो मार्शल आर्ट्स के इस राष्ट्रीय महासंग्राम में 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 4500 पुरुष एवं महिला कूड़ो मार्शल आर्ट खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाएंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान की सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर एवं वेटरन वर्गों के दल में 135 पुरुष 93 महिला खिलाडि़यों का चयन मार्च में आयोजित 7 वीं राजस्थान स्टेट कूड़ो चौंपियनशिप 2021 के स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ कड़ी चयन प्रक्रिया द्वारा किया गया। इस दल में 11 पदाधिकारियों सहित कुल 239 सदस्य शामिल होंगे।

शिहान राजकुमार मेनारिया राजस्थान टीम के सीनियर कोच एवं रेंसी प्रीतम सैन (बीकानेर) मैनेजर (पुरुष) श्रीमती ज्योत्सना टीम मैनेजर (महिला) एवं चार बार के राष्ट्रीय चौंपियन एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसाई विपाश टीम कोच होंगे। टीम राजस्थान 1 सितंबर को समस्त कोविड-19 टोकोल का पालन करते हुए पूर्व मुख्यालय उदयपुर से प्रातः 7 बजे सोलन हिमाचल के लिए रवाना होगी।