×

महिला पॉवर लिफ्टरों ने दिखाया अपना पॉवर

ऑल इंडिया महिला इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

 

मुम्बई विवि की रसीका आवरे, सी.जी.जे. विवि हिसार हरियाणा की कोमल ने स्वर्ण पदक किया अपने नाम

उदयपुर 22 अप्रेल 2022। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के स्पोट्स विभाग की मेजबानी में श्रमजीवी महाविद्यालय के बेडलिया सभागार में आयोजित ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता के पहले दिन खेल का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉॅ. रोहित कुमावत, आशीष नंदवाना, आरीफ, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी  ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता सुबह 08 बजे प्रारंभ हुई देर रात रात्रि 09 बजे तक चलती रही।

शुक्रवार को ये हुए मुकाबले

आयोजन सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह ने  बताया कि शुक्रवार  को 47, 52 किलो ग्राम वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें
47  किलो महिला भार वर्ग में मुम्बई विवि की रसीका आवरे सी. ने ने स्कवेट में 177.5 किलो, बेंच प्रेस में 75 किलो, डैड लिफ्ट में 147.5 किलाग्राम सहित  कुल 400 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पी.ए.एच. सोलापुर विवि की कापल के. भाखरे ने स्कवेट में 162.5 किलो, बेंच प्रेस में 100 किलो, डैड लिफ्ट में 135 किलाग्राम सहित कुल 397.5 किलोग्राम वजन उठा रजत पदक अपने नाम किया।

वी.बी.एस.पी. विवि जौनपुर की सीता ने स्कवेट में 175 किलो, बेंच प्रेस में 70 किलो, डैड लिफ्ट में 150 किलाग्राम सहित कुल 395 किलोग्राम वजन उठा कांस्य पदक जीता। 52 किलो महिला भार वर्ग में जी.जे. विवि हिसार हरियाणा की कोमल ने स्कवेट में 182.5 किलो, बेंच प्रेस में 82.5 किलो, डैड लिफ्ट में 167.5 किलाग्राम सहित कुल 432.5 किलोग्राम वजन उठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पी.ए.एच. एस. सोलापुर विवि की कामिनी गणेष ने स्कवेट में 170 किलो, बेंच प्रेस में 97.5 किलो, डैड लिफ्ट में 157.5 किलाग्राम सहित कुल 425 किलोग्राम वजन उठा रजत पदक अपने नाम किया। चंडीगढ़ विवि मोहाली की कंचन स्वामी ने स्कवेट में 175 किलो, बेंच प्रेस में 105 किलो, डैड लिफ्ट में 145 किलाग्राम सहित कुल 425 किलोग्राम वजन उठा कांस्य पदक जीता।

शनिवार को सुबह 08 बजे 63, 69, 76 किलो भार के मुकाबले होगे।