×

शतरंज की बिसात पर उभरती नन्हीं खिलाड़ी कियाना परिहार

वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप इजिप्ट 2023 में लेकसिटी की कियाना परिहार करेगी प्रतिनिधित्व

 

उदयपुर, 7 अकटूबर। इजिप्ट शतरंज महासंघ व वर्ल्ड चेस फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में राजस्थान चेस इन लेकसिटी की नन्ही शातिर कियाना परिहार भारत का प्रतिनिधित्व करेगी लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व के 80 देश से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे कियाना अंडर 8 बालिका वर्ग में हिस्सा लेगी ।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कियाना से सभी खिलाड़ियों व पदाधिकारी सदस्यों को पदक की उम्मीद है वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देगी इस अवसर पर राजस्थान राज्य शतरंज के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, सचिव अशोक भार्गव, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू, जयंत चतुर्वेदी सहित व समस्त लेकसिटी के खिलाड़ियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई

साथ ही इस मौके पर कियाना के अभिभावक जितेंद्र परिहार व डॉ. मनीष परिहार की भी पूरी प्रशंसा की गई इन्होंने अपने जीवन में अधिक समय अपने बच्चों को और आगे ले जाने के लिए प्रयास किए है। शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि कियाना ने पिछले 2 वर्षों में कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। साथ ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भी अपना कमाल दिखाते हुए विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किए हैं। 

कियाना परिहार का परिचय 

कहते हैं “प्रतिभा उम्र की मोहताज़ नहीं होती” ये बात पूरी तरह से नाथद्वारा नगर की नन्हीं प्रतिभाशाली शतरंज की 8 वर्षीया प्रतिभाशाली खिलाड़ी कियाना परिहार साबित कर रही हैं | मूलतः गुजरात के सूरत में जन्मी और नाथद्वारा की निवासी जो वर्तमान में उदयपुर निवास कर रही कियाना परिहार शतरंज के खेल में एक उभरती हुई प्रतिभा है। नन्हें पंखों से अपना नाम देश-दुनिया में रोशन कर रही है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। 

कियाना की माता का नाम डॉ. मनीषा गहलोत है और पिता का नाम जितेन्द्र परिहार है, जो इसकी उड़ान के नित साथी हैं और साथ में मार्गदर्शक भी हैं। कियाना के साथ उसके कोच विकास साहू इस बात को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं कि वे शतरंज के खेल में ग्रैंड मास्टर की उपाधि प्राप्त करेंगे और कियाना अपने सबसे कम उम्र की ग्रैंड मास्टर बनकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करें। कियाना की ये उड़ान समस्त राजस्थान और साथ ही देश के लिए भी गौरव की बात होगी। 

कियाना के बचपन का सफ़र

कियाना के बचपन की अगर बात करें तो उसने 2.5 वर्ष से ही अपने पिता के साथ शतरंज प्रोफेशनली खेलना प्रारंभ कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं उस उम्र में कियाना शतरंज की चालों से रूबरू हो रही थी। नन्हीं उम्र में ही कियाना के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए माता-पिता ने कियाना को एक प्रोफेशनल कोच से ट्रेनिंग दिलाना उचित समझा जिस कारण वर्तमान में पिछले 18 माह से वो शतरंज खेल के महारथी विकास साहू से प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही है ताकि अपनी उड़ान को वो और अधिक ऊँची कर सकें। 

कियाना की तैयारी पर नज़र

नन्हीं प्रतिभाशाली कियाना प्रतिदिन 5 से 6 घंटे बोर्ड पर शतरंज इंजन के साथ ऑनलाइन अभ्यास करती है। शतरंज का खेल हमेशा खिलाड़ी में धैर्य और लक्ष्य के प्रति ध्यान का भाव मुख्यतया उभारता है जिसमे कियाना का साथ देने के लिए इसके माता और पिता बड़े ही प्रेम भाव से उसके साथ हमेशा खड़े रहें हैं। कियाना की माँ मनीषा गहलोत भी प्रतिदिन पूरे समर्पण भाव से 5 से 6 घंटे शतरंज को समर्पित करती हैं और उसे हमेशा नई चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। 

 कियाना निम्न (उपलब्धियां)

1. लेकसिटी ओपन चेकमेट कोरोना वायरस चेस टूर्नामेंट द्वारा 21 फरवरी, 2021 को आयोजित टूर्नामेंट में अंडर 13 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

2. ऑनलाइन राज्य स्तरीय अंडर 10 वर्ग और गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप जो कि 21 जून, 2021 को आयोजित हुई थी उसमें 5 में से 4 पॉइंट्स के साथ 7 वां स्थान प्राप्त किया। 

3. AICF राष्ट्रीय स्कूल के तत्वाधान में अंडर 7 गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप जो कि 21 जुलाई, 2021 को आयोजित हुई थी उसमें 9 में से 5.5 अंकों के साथ 21 वां स्थान प्राप्त किया साथ ही सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान पर रही। 

4. लेकसिटी ओपन इन्डेपेंडेंस कप चेस टूर्नामेंट जो कि 21 अगस्त, 2021 को आयोजित हुआ था उसमें अंडर 9 वर्ग में 5 में से 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

5. स्वर्गीय मुरली बाबेल की स्मृति में आयोजित लेकसिटी ओपन चेस टूर्नामेंट जो कि 21 अक्टूबर, 2021 को आयोजित हुआ था उसके अंडर 13 बालिका वर्ग में 5 में से 4 अंकों के साथ 21 वां स्थान प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही।

6. लेकसिटी ओपन स्टेट फाईड रेटिंग ओपन चेस टूर्नामेंट जो कि 21 नवम्बर, 2021 को आयोजित हुआ था। उसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 7 वर्ग में 9 में से 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

7. ऑनलाइन आयोजित पाई चेस टूर्नामेंट जो कि 21 दिसंबर, 2021 में आयोजित हुआ था उसमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर 15 वर्ग गर्ल्स में 7 में से 5 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

8. श्री ओम बन्ना की स्मृति में आयोजित लेकसिटी विंटर ओपन फाईड रेटिंग टूर्नामेंट जो कि 21 दिसंबर, 2021 में आयोजित हुआ था उसमें अपने उम्दा प्रदर्शन से 9 में से 2.5 अंक प्राप्त किए और अपनी प्रतिभा को एक बार पुनः साबित किया। 

9. कियाना ने अंडर 8 गर्ल्स चैंपियन 2022 में स्टेट शतरंज जीता और नेशनल के लिए चुनी गईं।

10. मई 22 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंडर 8 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उन्हें 13वां रैंक मिला। उसे 4 रेटेड खिलाड़ी पर 1 जीत और 2 ड्रॉ से 2 अंक मिले।

11. वह केआईआईटी, भुवनेश्वर, उदिशा में आयोजित नेशनल स्कूल अंडर 7 गर्ल्स चैंपियनशिप 2022 में उपविजेता बनीं और बराबर अंकों पर 1 के साथ टाई-ब्रेक किया। 

12. कियाना ने जून 22 में राज्य शतरंज अंडर 7 गर्ल्स चैंपियन 2022 जीता और नेशनल के लिए चुना गया।

13. कियाना ने अगस्त 22 में “Below 1600 FIDE रेटिंग ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022” खेला और 1044 की FIDE रेटिंग प्राप्त की ।