×

जिला स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

प्रतियोगिता स्थानीय पावर हेल्थ सेंटर मीरा पार्क पर सम्पन्न हुई
 

उदयपुर जिला स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग संघ के तत्वधान में जिला जूनियर, सब जूनियर, सीनियर मास्टर्स महिला व पुरुष स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता स्थानीय पावर हेल्थ सेंटर मीरा पार्क पर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिग संघ के अध्यक्ष प्रमोद सामर व राज्य संघ के सचिव चन्देश सोनी ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि फतह सीनियर सै. स्कूल के प्राचार्य चैतन्य पानेरी अध्यक्ष्ता गोपाल जोशी पार्षद, रमेश सोनी पूर्व पार्षद थे।

जिला संघ के सचिव शेखर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है।

महिला वर्ग

मानसी रावत, गजल भटनागर, मीमांसा जोशी, भावना सौलंकी अपने भार वजन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पुरूष वर्ग

भोला मीणा, प्रियांशु साहु, आवेश राजा, चेतन शर्मा, चित्रांशु, प्रशांत लोढ़ा, चिराग हासीजा, युधिष्ठिर व्यास, दिनम नागदा, विष्णु कुमार, चंद्रप्रकाश सेन, खुशाल आमेटा स्वर्ण पदक एवं मंथन सोनी, प्रिन्स मेघवाल, चैतन्य शर्मा, धीरज गुर्जर, लोकेश कुमार, सनी सचदेव अपने - अपने भार में रजत पदक प्राप्त किये। 

मास्टर वर्ग

नागेंद्र सेन, अनिल सेन, हरीश चावला, विजय हासीजा, विपिन कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।