×

IPL 2024 Auction: 19 दिसंबर को होगी खिलाड़‍ियों की नीलामी

333 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट में 214 भारतीय खिलाड़‍ियों के नाम

 

13,दिसंबर। IPL 2024 के ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट जारी हो गई है। आईपीएल मैच के 17वें सीजन के लिए नीलामी की प्रक्रिया 19 दिसंबर से शरू होगी। जिसके लिए दुबई में मंच सजकर तैयार है। दुबई के कोका-कोला एरिना में 19 दिसंबर को भारतीय समसानुसार दोपहर ढाई बजे आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन शुरू होगा।

इस ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 333 के ही नाम फाइनल लिस्ट में आ सके है। इस फाइनल लिस्ट में 214 भारतीय खिलाड़ी हैं, वहीं 119 खिलाड़ी विदेशी यानी ओवरसीज प्लेयर्स है। वहीं, 2 प्लेयर एसोसिएट नेशन से हैं। 10 टीमों के बीच 77 स्लॉट खाली हैं, यानी 333 में से 77 खिलाड़ी नीलाम होंगे। ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ है। इस कैटगरी में 23 खिलाड़ी हैं

ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस के प्लेयर
ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस के प्लेयर

23 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

ऑक्शन में 23 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है, जो कि सबसे ज्यादा है। इनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 7-7 , भारत और साउथ अफ्रीका के 3-3 प्लेयर्स शामिल है। वहीं, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के 1-1 खिलाड़ी हैं जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस और सीन एबॉट की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए हैं। भारतीयों में हर्षल पटेल, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव की बेस प्राइस सबसे ज्यादा है।

इनके अलावा 12 प्लेयर्स की बोली 1.50 करोड़ और 13 प्लेयर्स की बोली 1 करोड़ रुपए से शुरू होगी। बाकी के प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 से 75 लाख रुपए के बीच है।

किस टीम को चाहिए कितने खिलाड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में 6 जगह खाली है जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ियों की है वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 9 खिलाड़ियों की दरकार है जिसमें 4 ओवरसीज के हैं। गुजरात टाइटंस नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीद सकती है जिसमें 2 विदेशी होंगे। केकेआर के पास 12 खिलाड़ियों की जगह खाली है इनमें 4 विदेशी हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स टीम को 6 खिलाड़ी खरीदने होंगे जिनमें 2 विदेशी वहीं मुंबई इंडियंस टीम में 8 खिलाड़ियों की जगह खाली है। पंजाब किंग्स, आरसीबी, राजस्थान और हैदराबाद के पास क्रमश: 8, 6, 8, 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है।