×

MLSU करेगा ऑल इण्डिया इन्टर युनिवर्सिटी ( इन्टर ज़ोन) महिला हॉकी प्रतियोगिता की मेज़बानी

देश की सर्वश्रेष्ठ 16 सौलह विश्वविद्यालय की महिला हाॅकी टीमें भाग लेगी

 

कई अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी महिला खिलाडी करेंगी प्रतियोगिता मे शिरकत

भारतीय विश्वविद्यालय संघ के इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड सत्र 2021-22 का चारों ज़ोन तथा इन्टर जोन के पुरूष / महिला वर्ग के विभिन्न खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कुलपति, प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा महिला वर्ग के इंटर जोन महिला हॉकी की मेज़बानी प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय इस प्रकार की खेलो की मेज़बानी के लिए सदैव तत्पर है और विश्वविद्यालय में समस्त प्रकार की सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध हैं।  जल्द ही इसके सफल संचालन हेतु कमेटी का गठन किया जाएगा और विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल समस्त कार्यों को संपादित करेगा।

यह विश्वविद्यालय और उदयपुर के लिए गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय को इस प्रकार का अंतर विश्वविद्यालय खेल आयोजित करने की ज़िम्मेदारी मिली है। यह सोने पर सुहागा है कि उदयपुर में महाराणा प्रताप खेल गावं मे हॉकी  के लिए एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान है जो उच्च स्तरीय हॉकी के आयोजन के लिए आवश्यक है। विश्वविद्यालय द्वारा इसके आयोजन से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों एक नई ऊर्जा का संचार होगा और खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पी एस राजपूत ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय क्रिडा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शुरवीर सिंह भानावत तथा सचिव डॉ. गिरिराज सिंह चौहान द्वारा क्रीडा मण्डल की बैठक कर शीघ्र ही आयोजन की संभावित तिथि निर्धारित कर भारतीय विश्वविद्यालय संघ को भेज देगा और यह कोरोना काल के बाद निश्चित ही एक वृहत आयोजन होगा जो विश्वविद्यालय को अपनी अलग पहचान स्थापित करने में सहयोग करेगा।