{"vars":{"id": "74416:2859"}}

IPL 2025 के बचे हुए 17 मैच 17 मई से शुरू होंगे

फाइनल 3 जून को खेला जाएगा

 

13 मई 2025। आईपीएल 2025 को एक बार फिर से शुरू किया जाएगा। पहलगाम अटैक के बाद ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान के बीच सीज़फायर तक चले घटनाक्रम के बाद आईपीएल के नए शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। आईपीएल 2025 की एक बार फिर से शुरुआत 17 मई से हो रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 3 जून को होगा।

IPL 2025 के 17 मैचों पर एक नज़र:

  1. 17 मई: शाम 7:30 बजे RCB बनाम KKR (बेंगलुरु)
  2. 18 मई: दोपहर 3:30 बजे RR बनाम PBKS (जयपुर)  
  3. 18 मई:शाम 7:30 बजे DC बनाम GT (दिल्ली)
  4. 19 मई: शाम 7:30 बजे LSG बनाम SRH (लखनऊ)
  5. 20 मई: शाम 7:30 बजे CSK बनाम RR (दिल्ली)
  6. 21 मई: शाम 7:30 बजे MI बनाम DC (मुंबई)
  7. 22 मई: शाम 7:30 बजे GT बनाम LSG (अहमदाबाद)
  8. 23 मई: शाम 7:30 बजे RCB बनाम SRH (बेंगलुरु)
  9. 24 मई: शाम 7:30 बजे PBKS बनाम DC (जयपुर)
  10. 25 मई: दोपहर 3:30 बजे GT बनाम CSK (अहमदाबाद) 
  11. 25 मई:शाम 7:30 बजे SRH बनाम KKR (दिल्ली)
  12. 26 मई: शाम 7:30 बजे PBKS बनाम MI (जयपुर)
  13. 27 मई: शाम 7:30 बजे LSG बनाम RCB (लखनऊ)
  14. 29 मई: शाम 7:30 बजे क्वालिफायर 1 (स्थान तय नहीं)
  15. 30 मई: शाम 7:30 बजे एलिमिनेटर
  16. 1 जून: शाम 7:30 बजे क्वालिफायर 2
  17. 3 जून: शाम 7:30 बजे फाइनल