×

उस्ताद करण सिंह पहलवान स्मृति लेकसिटी ओपन इनामी शतरंज प्रतियोगिता

अनिरूद्ध साहु व हर्षित शर्मा विजेता

 

मितांश व अरुण उपविजेता

उस्ताद करण सिंह पहलवान श्री भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला व चेस इन लेकसिटी की मेजबानी मे उस्ताद करण सिंह स्मृति लेकसिटी ओपन इनामी शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी मा कर्मा साहु धाम सेलिब्रेशन माॅल के सामने मे सामने सम्पन्न हुई। 

सचिव विकास साहु ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 17 अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड़ खिलाडियो ने हिस्सा लिया व प्रतियोगिता को दो वर्गो में खेला गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में कोविड 19 के सभी नियमों की पालना की गई। प्रतियोगिता के समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथी पंकज शर्मा, युवा नेता कांग्रेस, पूर्व सचिव पीसीसी अरुण टांक, श्रीमती हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल पार्षद नगर निगम, डॉ हनवंत सिंह सीआई, डॉ धर्मेंद्र राजोरा, देवेंद्र जवलिया पूर्व पार्षद, प्रियवत व्यास, विवेक पालीवाल, चैस इन लेक सिटी के उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह चौहान थे। 

राजेंद्र तेली चीफ आर्बिटर, इंटरनेशनल आर्बिटर प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के अनुसार विजेता इस प्रकार है। महिला वर्ग - महिमा सालवी, प्रियांशी चौहान, आयत बजाज़, परिधि लोढ़ा, भव्य मोगरा, दीक्षित चौहान, विधि व्यास, दीया कोठारी, जीनल मोगरा, साहू मोनिष्का, अण्डर 7 बालक वर्ग अमय जैन, निहित लोढ़ा, अद्वैत महाजन, गरवाडिया सिंह राठौर, अण्डर 9 बालक वर्ग काव्यांश जैन, अगस्त्य सिंघली, दर्श राठी, धनंजय शुक्ला, तनुज चौधरी, जलज कसार, धेयांश साहू, कौस्तुभ मेहता, मोनिल जैन, समर शर्मा। 

अण्डर 11 बालक वर्ग साहू अनिरुद्ध,साहू मितांश,सिंह प्रवर्धमान, धीरज चौधरी, ध्रुविन जैन, दक्ष राजपाल, हिमांश चौबीसा, निहार पटेल, पर्व जैन, तात्या जैन अण्डर 13 बालक वर्ग दर्शील चित्तौड़, शिखर कर्ण, लक्ष्य राज व्यास, प्रथम मलिक, प्रखर सिंघवी, आदित्य जोशी, कृपांश अग्रवाल, हार्दिक गुप्ता, लक्षित शर्मा, क्रमशः प्रथम से दसवें स्थान पर रहे। 

बी वर्ग के विजेता – महिला वर्ग दिशा सिसोदिया, शुभानी कपूर, तारा सालवी अण्डर 15 बालक वर्ग - अरुण कटारिया, प्लावित चांडालिया, प्रखर चपलोत, तन्मय नलवाया, दिव्यांश औदिच्य, कनिष्क धूपार, तुषार डामोर, प्रणव गांधी, यक्ष मलासिया, तपिश ओस्तवाल, अण्डर 17 बालक वर्ग यजत व्यास, जीतन पटेल, प्रखर माहेश्वरी, ध्रुव कलानि, भुवांशु भटनागर, अभिनव श्रीमाली, अण्डर 19  बालक वर्ग आयुष लोढ़ा व सिनियर वर्ग - हर्षित शर्मा, भावेश पांडियार, मंथन चित्तौड़, अतुल हिंगड, दीपांशु शाह, श्रीपाल गहलोत, विशाल मेहता, मनोज कुमार बैरवा, चेतन शर्मा।