×

वर्ल्ड के टॉप 15 होटल्स में उदयपुर के 3 होटलों को किया शामिल 

लेकसिटी के ताज लेक पैलेस को दूसरी, ओबेरॉय उदय विलास को 9वीं और ताज फतह प्रकाश को 11वीं रैंक हासिल
 
टॉप 15 होटल्स में राजस्थान के 8 होटल्स शामिल 
 

झीलों की नगरी उदयपुर केवल झीलों के नाम से ही फेमस नहीं है। यहां के होटल्स, मेहमान नवाज़ी और खान पान भी पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। लेकसिटी होटल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिहाज से देश-दुनिया में मशहूर हैं।  वर्ल्ड के टॉप 15 होटल्स में उदयपुर के 3 होटल्स को शामिल किया गया है। ट्रैवल मैग्जीन कोंडे नास्ट ट्रैवलर ने साल 2021 के लिए रीडर्स चॉइस अवार्ड की जो लिस्ट जारी की है, उसमें लेकसिटी के ताज लेक पैलेस को दूसरी, ओबेरॉय उदय विलास को 9वीं और ताज फतह प्रकाश को 11वीं रैंक हासिल हुई है।

ओबेरॉय उदय विलास, उदयपुर

वहीं देश के 15 बेहतरीन होटलों में प्रदेश के 8 होटल चुने गए हैं। इनमें 3 उदयपुर, 2-2 जयपुर-जोधपुर और एक जैसलमेर से है। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले ही वर्ल्ड की टॉप 25 बेस्ट सिटीज में उदयपुर को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। 
 

ताज फतह प्रकाश पैलेस, उदयपुर

वर्ल्ड की 25 बेस्ट सिटीज में उदयपुर को दूसरा स्थान हासिल होना उसके साथ ही कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडरशिप सर्वे में टॉप 15 में उदयपुर से 3 होटलों को जगह मिलना यहां की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम् बात है। यहां की कस्मटर सर्विस ही पर्यटकों को सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है। एक के बाद एक टॉप रैकिंग में उदयपुर का नाम शामिल होना पर्यटन के लिहाज़ से उदयपुर को दर्जा बुलंद करने जैसा है। - शिखा सक्सेना, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग

ये हैं देश के टॉप 15 होटल   

1 दी लीला पैलेस, नई दिल्ली

2 ताज लेक पैलेस, उदयपुर 3

3. दी ओबेरॉय, नई दिल्ली

4 दी लोधी, नई दिल्ली

5 राजमहल पैलेस रास, जयपुर

6 शाैर्यगढ़, जैसलमेर

7 ताज पैलेस, नई दिल्ली

8 दी ताज महल पैलेस, मुंबई

9 ओबेरॉय उदय विलास, उदयपुर

10 राम बाग पैलेस, जयपुर

11 ताज फतह प्रकाश पैलेस, उदयपुर

12 रास जाेधपुर, जाेधपुर

13 उम्मेद भवन पैलेस, जाेधपुर

14 दी ओबेरॉय अमर विलास, आगरा

15 जेडब्ल्यू मैरियट, मुंबई