{"vars":{"id": "74416:2859"}}

उदयपुर रतलाम रेलसेवा 10 से 13 सितंबर तक चितोड़गढ़ तक ही संचालित होगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 
रेलसेवाऐं आंशिक रद्द रहेगी

उदयपुर 9 सितंबर 2022 । पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल पर रतलाम-चंदेरिया रेलखण्ड के मध्य चित्तौगढ-नीमच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगी:- 

आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 10.09.22 से 13.09.22 तक रतलाम के स्थान पर चित्तौडगढ स्टेशन से संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम- चित्तौडगढ  स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 19328, उदयपुर सिटी-रतलाम रेलसेवा दिनांक 10.09.22 से 13.09.22 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा चित्तौडगढ स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चित्तौडगढ-रतलाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।