होली पर आगरा-असारवा वाया उदयपुर रेल 15 मार्च से
होली पर आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट वाया उदयपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 8 ट्रिप
उदयपुर 12 मार्च 2025 । भारतीय रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियो की सुविधा हेतु आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट (वाया उदयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04169, आगरा कैंट - असारवा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक (08 ट्रिप) आगरा कैंट से सोमवार, बुधवार व शनिवार को 13.30 बजे रवाना होकर मंगलवार, गुरूवार व रविवार को 05.45 बजे असारवा पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 04170, असारवा-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक (8 ट्रिप) असारवा से मंगलवार, गुरूवार व रविवार को 9.15 बजे रवाना होकर बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को 02.30 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में फतेेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ, चन्देरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 1 सैकण्ड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होगे।