×

अनन्या एक्सप्रेस का पटना साहेब स्टेशन पर होगा ठहराव

गुरु गोविन्द सिंह जी की 355वी वर्षगांठ पर 1 से 15 के बीच होगा ठहराव

 

अनन्या एक्सप्रेस के अतिरिक्त भागलपुर अजमेर ट्रैन का रहेगा ठहराव  

उदयपुर 28 दिसंबर 2021। रेलवे प्रशासन द्वारा गुरू साहेब श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 355 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 एक्सप्रेस रेलसेवाओं का दिनांक 01.01.22 से 15.01.22 तक पटना साहेब स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया की उपरोक्त रेलसेवायें पटना साहेब स्टेशन पर निम्नानुसार ठहराव करेगीः- 

1.    गाड़ी सं. 13423    भागलपुर-अजमेर (साप्ताहिक) आगमन समय 17.17 बजे  प्रस्थान समय 17.19 बजे 
2.    गाड़ी सं. 13424    अजमेर-भागलपुर (साप्ताहिक)  आगमन समय 09.54 बजे  प्रस्थान समय 09.56 बजे
3.    गाड़ी सं. 12315    कोलकाता-उदयपुर सिटी (साप्ताहिक) आगमन समय 20.51 बजे प्रस्थान समय 20.53 बजे
4.    गाड़ी सं. 12316    उदयपुर सिटी-कोलकाता (साप्ताहिक) आगमन समय 06.04 बजे  प्रस्थान समय 06.06 बजे