×

मानसून की आगोश में अरावली ने ओढ़ी हरी चुनरिया

 
उदयपुर से मात्र 20 -30 किमी दूर कोडियात रोड से आगे रायता गांव और अलसीगढ़ की पहाड़ियों की तस्वीर

उदयपुर 30 अगस्त 2020।  मानसून के दस्तक देते ही मेवाड़ की अरावली स्थित पहाड़ियां हरी चुनरिया ओढ़े अपने यौवन पर पहुँच जाती है। अरावली की गोद में बसे उदयपुर के आस पास के गांव पर पहाड़ियां खिलखिला उठती है। 

Rayta Village Udaipur

आज हम अपने पाठको को उदयपुर से मात्र 20 -30 किमी दूर कोडियात रोड से आगे रायता गांव और अलसीगढ़ की पहाड़ियों की तस्वीर से रु बरु करवाने जा रहे है। कोरोना काल में रविवारीय लॉकडाउन के चलते लोग घरो में ही कैद हो गए है। लेकिन अरावली की पहाड़ियां दिल खोलकर आपके स्वागत को खड़ी हुई है। 

Aravali Range Udaipur

मानसून के दस्तक देते ही अरावली पर हरीतिमा छा गई है। ऊपर से रिमिझिम बरसते बादल, समां देखते ही बनता है।