×

भारत में 31 दिसंबर तक इंटरनेशनल उड़ानों पर लगाई रोक, जानिए कैसे करें विदेश यात्रा का सफर

वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी

 

DGCA  के अनुसार केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति

कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से भारत में अनुसूचित इंटरनेशनल यात्री सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी जो कि अभी भी बरकरार है। आपको बता दे कि भारत सरकार द्वारा पारित एक नए आदेश में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 31 दिसंबर तक अतंरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया था। जो अभी भी जारी रहेगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक पाबंदी थी। वहीं DGCA  के अनुसार केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी। इसी दौरान जो यात्री विदेश यात्रा करना चाहता है वह एयर बबल की व्यवस्था पर निर्भर रहना होगा।

जानिए क्या है एयर बबल सुविधा

दो देशो के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत, विशेष इंटरनेशनल उड़ानों को उनके क्षेत्र के बीच उनकी एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जाता है। भारत लगभग 22 देशों के साथ एयर बबल पैक्ट करता हैै जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फ्रांस, जर्मनी, रवांडा, ओमान, अमेरिका, इराक, यूक्रेन, नाइजीरिया, कतर आदि।