चित्तोडग़ढ़ -उज्जैन मेमू ट्रैन 29 से 31 मई तक आंशिक रद्द रहेगी
रतलाम मंडल पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित
May 29, 2025, 13:43 IST
चित्तौड़गढ़ 29 मई 2025। रतलाम मंडल के अंतर्गत नीमच रतलाम रेल मंडल पर दोहरीकरण कार्य के चलते बड़ायला चौरासी जावर ढोढर रेल खंड पर दोहरीकरण और स्पीड ट्रायल के चलते पश्चिम रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है।
उक्त ब्लॉक के चलते 29 मई 2025 से 31 मई 2025 तक उज्जैन जंक्शन-चित्तौड़गढ़ जंक्शन-उज्जैन जंक्शन के बाइक संचालित होने वाली मेमू ट्रैन को आंशिक रूप से रद्द किया है।
गाड़ी संख्या 09331 उज्जैन जंक्शन-चित्तौड़गढ़ जंक्शन के बीच चलने मेमू ट्रैन 29 मई 2025 से 31 मई 2025 तक रतलाम जंक्शन से चित्तौड़गढ़ जंक्शन तक रद्द रहेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09332 चित्तौड़गढ़ जंक्शन-उज्जैन जंक्शन के बीच चलने वाली मेमू ट्रैन 29 मई 2025 से 31 मई 2025 तक चित्तौड़गढ़ जंक्शन से रतलाम जंक्शन तक रद्द रहेगी।