×

DGCA का निर्देश जारी 31 जनवरी तक अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी

वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेगी

 

DGCA के अनुसार केवल चयनित उड़ानो को ही संचालन की अनुमति होगी

कोरोना महामारी और बिट्रेन से आए न्यू स्ट्रेन वायरस की वजह से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत शेडयूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिकी उड़ानों की आवाजाही पर 31 जनवरी 2021 तक पाबंदी लगा दी है। लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेगी।

आपको बता दे कि इससे पहले 31 दिसंबर तक अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक थी। अब कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे और आगे बढ़ा दिया गया है। DGCA के अनुसार केवल चयनित उड़ानो को ही संचालन की अनुमति होगी। वहीं विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया।

साथ ही कई देशों के साथ इयर बबल करार भी किया गया। वहीं भारत में न्यू स्ट्रेन के मामलों को देखते हुए UK  से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 7 जनवरी 2021 तक कर दिया है।