जनवरी माह में उदयपुर की 5 ट्रेनों में 6 अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी
पर्यटन सीज़न और यात्री भार के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ोतरी
Dec 28, 2024, 14:53 IST
उदयपुर 28 दिसंबर 2024। पर्यटन सीज़न और यात्री भार के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जनवरी 2025 से एक माह के लिए उदयपुर से आने जानी वाली वाली 5 ट्रेनों में 6 अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
इन ट्रेनों में की जाएगी बढ़ोतरी
- उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट में उदयपुर से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं असारवा से 2 जनवरी 2025 से 1 फ़रवरी 2025 तक 1 साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा।
- उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस में उदयपुर और जयपुर दोनों तरफ से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक 1 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा।
- उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में उदयपुर से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं खजुराहो से 3 जनवरी 2025 से 2 फ़रवरी 2025 तक 1 साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा।
- जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर हॉलिडे स्पेशल में जयपुर से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं उदयपुर सिटी से 2 जनवरी 2025 से 1 फ़रवरी 2025 तक 1 साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा।
- उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी (चेतक एक्सप्रेस) में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एवं उदयपुर से 2 जनवरी से 1 फ़रवरी 2025 तक 1 2nd AC तथा 1 3rd AC श्रेणी का डिब्बा अस्थायी जोड़ा जाएगा।