×

जयपुर असारवा रेलसेवा की औसत गति में बढ़ोतरी से समय में आंशिक परिवर्तन

उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन

 

उदयपुर 17 अप्रैल 2023 । उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2023 से अपने निर्धारित समय 19:35 बजे के स्थान पर 01 घंटे 10 मिनट लेट 20:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:50 बजे के स्थान पर 30  मिनट पूर्व 08:20 बजे असारवा पहुंचेगी। इस रेलसेवा के कुल संचालन समय में 100 मिनट की बचत होगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 24 अप्रैल 2023 से असारवा से अपने निर्धारित समय 18.45 बजे के स्थान पर 19.50 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय 07:35 बजे जयपुर पहुंचेगी।  इस रेलसेवा के कुल संचालन समय में 55 मिनट की बचत होगी।

उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन

रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का मार्ग में दिनांक 30 अप्रैल 2023 से परिवर्तन किया जा रहा है। साथ ही न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा के चंदेरिया-उदयपुर सिटी के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 30 अप्रैल 2023 से उदयपुर सिटी से प्रत्येक रविवार को 00:45 बजे रवाना होकर वाया अजमेर, फुलेरा, रींगस एवं रेवाड़ी होते हुए 11.25 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला -उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 30 अप्रैल 2023 से प्रत्येक रविवार दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16.15 बजे रवाना होकर वाया रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा एवं अजमेर होते हुए अगले दिन 04:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा के चंदेरिया-उदयपुर सिटी के मध्य समय में आंशिक परिवर्तन

गाडी संख्या 19602 न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस जो दिनांक 24 अप्रैल 2023 से न्यूजलपाईगुडी से रवाना होगी, उसका चंदेरिया से उदयपुर सिटी के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।