कामाख्या उदयपुर रेल 1 मई को 5 घंटे देरी से चलेगी
सुगम रेल संचालन हेतु तीसरी लाइन डालने का कार्य
Apr 24, 2025, 18:26 IST
उदयपुर 24 अप्रैल 2025। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 01 मई 2025 को कामाख्या से 5 घण्टे की देरी से प्रस्थान करेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 26 अप्रैल 2025 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह बस्ती स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बस्ती-गोरखपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 25 अप्रैल 2025 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ जंक्शन, मॉ चेल्हा देवी धाम प्रतापगढ, वाराणसी, औडिहार जंक्शन, छपरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेलसेवा गोण्डा, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, संगौली, बापूधाम मोतीहारी, चकिया, मेहसी स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।