×

जानिए उदयपुर से बागडोगरा, जैसलमेर, गोवा, दरभंगा, गोरखपुर, दुर्गापुर और ग्वालियर के उड़ानों का टाइम टेबल

उदयपुर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 31 अक्टूबर से शुरू, जयपुर उड़ान का समय बदला

 

उदयपुर से कोलकाता के लिए बहुप्रतीक्षित सीधी उड़ान 31 अक्टूबर से शुरू हो रही है और स्पाइस जेट की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट शाम 7:15 बजे उदयपुर से रवाना होगी और रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। उदयपुर से जयपुर के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट जो पहले सुबह 8:40 उड़ान भरती थी, अब 31 अक्टूबर से सुबह 8 बजे चलेगी।

स्पाइस जेट उन यात्रियों के लिए भी अपनी यात्रा कार्यक्रम लेकर आया है जो उदयपुर से अपने मुकाम तक कनेक्टिंग फ्लाइट्स के माध्यम से जाना चाहते हैं। उदयपुर से बागडोगरा, दरभंगा, गोरखपुर, दुर्गापुर, गोवा, ग्वालियर और जैसलमेर के सबसे कम समय वाले सिंगल स्टॉप रूट इस प्रकार हैं:

उदयपुर से बागडोगरा (जयपुर होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से जयपुर 8:00am 9:10am
जयपुर से बागडोगरा 12:30pm 2:55pm
उदयपुर से दरभंगा (जयपुर होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से जयपुर 8:00am 9:10am
जयपुर से दरभंगा 9:40am 3:20pm
उदयपुर से गोरखपुर (जयपुर होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से जयपुर 8:00am 9:10am
जयपुर से गोरखपुर 9:40am 1:50pm
उदयपुर से दुर्गापुर (मुंबई होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से मुंबई 11:00am 12:35pm
मुंबई से दुर्गापुर 4:55pm 7:30pm
उदयपुर से गोवा (मुंबई होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से मुंबई 11:00am 12:35pm
मुंबई से गोवा 3:30pm 5:05pm
उदयपुर से ग्वालियर (मुंबई होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से मुंबई 11:00am 12:35pm
मुंबई से ग्वालियर 1:50pm 4:25pm
उदयपुर से जैसलमेर (मुंबई होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से मुंबई 11:00am 12:35pm
मुंबई से जैसलमेर 2:40pm 4:05pm
उदयपुर से जैसलमेर (जयपुर होते हुए)
रूट प्रस्थान आगमन
उदयपुर से जयपुर 8:00am 9:10am
जयपुर से जैसलमेर 1:10pm 2:30pm