×

उदयपुर-मावली खण्ड पर तकनीकी कार्य के कारण 17 मार्च को रेल यातायात रहेगा प्रभावित

2 रेलसेवाएं रद्द, 4 रेलसेवाएं आंशिक रद्द, 2 रेगुलेट,रीशड्यूल रहेगी
 

उदयपुर 16 मार्च 2024 अजमेर मण्डल के उदयपुर-मावली रेलखण्ड के मध्य स्थित भीमल यार्ड पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09613, उदयपुर-बडी सादड़ी रेलसेवा दिनांक 17 मार्च 2024 को रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 09614, बडी सादड़ी-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 17 मार्च 2024 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09602, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 17 मार्च 2024 को चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा दिनांक 17 मार्च 2024 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  3. गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 17 मार्च 2024 को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  4. गाडी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 17 मार्च 2024 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 16.03.24 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में मावली स्टेशन पर 01 घंटे 21 मिनट रेगुलेट रहेगी। 

रीशड्यूल रेलसेवाएं  (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.03.24 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।