×

उदयपूर के पर्यटन में आई जान, घरेलू पर्यटक की बदौलत चल रहा कारोबार

उदयपूर पर्यटन विश्लेषण - विदेशी पर्यटकों में वृद्धि, 9 साल में 24% से 16% गिरा आंकड़ा

 
देशी की तुलना में विदेशी सैलानियों की संख्या कम

पर्यटकों की आवक से उदयपूर के पर्यटन व्यवसाय में जान लौट आई है। विदेशी पर्यटकों पर रोक का सिलसिला 15 अक्टूबर से ख़त्म हो गया है और उम्मीद है आने वाले 4 महीनों में विदेशी पर्यटक की आवक इस कारोबार में और वृद्धि करेगी।

एक तथ्य यह भी है कि वैश्विक स्तर पर हर पर्यटन स्थल पर साल के कुछ ही महीने पर्यटन के लिए अनुकूल होते हैं। उदयपुर की बात करे तो यहाँ के लिए पर्यटन सीजन सितंबर से मार्च होता है, जिसमे पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। सन 2011 से 2019 में इन सात महीनों में घरेलू पर्यटक 64% और विदेशी पर्यटक 78% रहे हैं। 

बढ़ते देशी पर्यटक, कम होते विदेशी पर्यटक का प्रतिशत

कोरोना लॉकडाउन के रहते पिछले साल को अगर नज़र अंदाज़ किया जाए और सन 2011 से उदयपूर पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए, तो यह देखने में आया है कि सन 2011 से 2019 के बीच पर्यटकों में साल दर साल 57% वृद्धि हुई है। जहां सन 2011 में उदयपूर में 7,53,143 पर्यटक की आवक हुई, वहीं सन 2019 में यह आंकड़ा 11,85,606 रहा। इस 57% वृद्धि में घरेलू पर्यटकों की 73% वृद्धि हुई मगर विदेशी पर्यटक सिर्फ 6% से बढ़े।

जहां एक तरफ उदयपुर को विदेशी पर्यटकों के बीच पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है, वही दूसरी तरफ 9 सालों में सिर्फ 6% की वृद्धि यह सोचने पर मजबूर करती है की क्यों घरेलू पर्यटक के मुकाबले विदेशी मेहमान यहाँ आना कम हो रहे हैं। इस तथ्य की पुष्टि इन आंकड़ों से की जा सकती है कि उदयपुर आने वाले कुल पर्यटकों में विदेशी पर्यटक वर्ष 2011 और 2019 के बीच 24% से घटकर 16% हो गए हैं। दूसरी तरफ इसी अंतराल में घरेलू पर्यटकों की संख्या 76% से बढ़ कर 84% हो गई है।

पर्यटन विभाग और पर्यटन व्यवसाय जगत को इस बारे में विचार करना और कारण ढूँढना अब जरूरी हो गया है। पर्यटन विभाग को इस ओर ज़रूर ध्यान देना चाहिए।