×

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन का नरैना स्टेशन पर रेलसेवाओं का ठहराव

दादू दयाल जी मेले में रेलसेवाओं का 2 मिनट का होगा अस्थाई ठहराव

 

उदयपुर 23 फरवरी 2023। रेलवे द्वारा नरैना में आयोजित दादू दयाल मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु कुछ रेलसेवाओं का नरैना स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। निम्नलिखित रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा है 

1. गाडी संख्या 19609, उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 25 फ़रवरी 2023 से 2 मार्च 2023 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 20.32 बजे आगमन एवं 20.34 बजे प्रस्थान करेगी। 

2. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 26 फ़रवरी 2023 से 3 मार्च 23 तक योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह नरैना स्टेशन पर 07.29 बजे आगमन एवं 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।