×

Ticket Modification Facility:- टिकट कंफर्म होने पर मिलता है काफी लाभ

इसमे यात्रा की डेट बदल सकेंगे यात्री 

 

उदयपुर, 20 अक्टूबर । अक्सर ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आप रिजर्वेशन करवाते हैं। अचानक अगर आपकी यात्रा की तारीख में बदलाव हो जाता है। इस बीच यदि आपको किसी वजह से दूसरी डेट में यात्रा करना हो, तो अब आपको टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं। बल्कि आप अपने रिजर्व टिकट को मोडिफाई करा सकेंगे। जिससे आपको अगली तारीख की कंफर्म टिकट मिलेगी। जिससे आपको टिकट कैंसिल कराने से छुटकारा मिल जाएगा और नई डेट के लिए कंफर्म टिकट भी मिल जाएगी। 

कई बार यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने की वजह से भारी शुल्क चुकाना पड़ता है। इसीलिए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे एक बार टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा भी देता है। लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर लोग इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते। टिकट मॉडिफिकेशन में कंफर्म टिकट की रेल की तारीख रवानगी से 48 घंटे पहले, एक बार बदली जा सकती है। इसके लिए कुछ ही राशि देनी होगी। हालांकि ऐसा करने वाले यात्री अगली बार तारीख बदलवाने जाएंगे तो उन्हें दो गुना कैंसलेशन चार्ज देना होगा।

12 घंटे पूर्व तक कैंसलेशन करवाने पर 25 प्रतिशत चार्ज लगता है

कंफर्म टिकट का गाड़ी छूटने से 12 घंटे पूर्व तक कैंसलेशन करवाने पर 25 प्रतिशत चार्ज लगता है। इसी प्रकार 4 घंटे पूर्व कैंसलेशन करवाने पर 50 प्रतिशत राशि कटती है और चार घंटे के भीतर नो रिफंड होता है। इसी प्रकार आरएसी और वेटिंग ट्रेन छूटने से आधे घंटे पूर्व तक टिकट कैंसल करवाने पर फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी में 65 रुपए, स्लीपर में 60 रुपए चार्ज लगता है।

यह राशि 48 घंटे पहले कंफर्म टिकट की है।

राशि में कुछ परिवर्तन संभव है।

           क्लास 

मॉडिफिकेशन   

 कैंसलेशन

  • फर्स्ट एसी
       65     250
  • सेकंड एसी   
        55       210
  • थर्ड एसी-एसी चेयरकार
        45      190 
  • स्लीपर     
        20     120