×

उदयपुर कामाख्या रेल का गुरसहायगंज स्टेशन पर ठहराव

प्रयागराज-भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा का जसोदा स्टेशन पर ठहराव

 

उदयपुर 4 अक्टूबर 2023 । रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा का गुरसहायगंज स्टेशन पर एवं प्रयागराज-भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा का जसोदा स्टेशन पर प्रयोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। 

त्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:- 

गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10 अक्टूबर 2023 से गुरसहायगंज स्टेशन पर 08.56 बजे आगमन एवं 08.58 बजे प्रस्थान करेगी । 

इसी प्रकार गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 7 अक्टूबर 2023 से गुरसहायगंज स्टेशन 05.39 बजे आगमन एवं 05.41 बजे प्रस्थान करेगी। 

गाडी संख्या 14723, प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 4 अक्टूबर 2023 से जसोदा स्टेशन पर 20.14 बजे आगमन एवं 20.16 बजे प्रस्थान करेगी । 

इसी प्रकार गाडी संख्या 14724, भिवानी-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04 अक्टूबर 2023 से जसोदा स्टेशन 07.10 बजे आगमन एवं 07.12 बजे प्रस्थान करेगी।